Related Posts

Ludhiana Mayor Husbands Chat Exposed


लेडी प्रिंसिपल का आरोप है कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही। फोटो एआई जनरेटेड है।

लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) की मेयर इंद्रप्रीत कौर के पति रवि आनंद उर्फ लक्की और लेडी प्रिंसिपल की एक और चैटिंग सामने आई है। रवि आनंद ने लेडी प्रिंसिपल के साथ चैटिंग की और उन्हें प्रपोज करने के लिए फेसबुक मैसेंजर पर LOVE U लिख दिया।

.

लेडी प्रिंसिपल ने रवि आनंद के LOVE U का जवाब देने के बजाए उससे सेल्फी मांगी, जिस पर रवि आनंद ने लिख दिया ‘फिगर की’। लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि वह स्क्रीन पर उसकी फोटो लाना चाहती थीं। इसलिए, उन्होंने सेल्फी मांगी थी।

लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि लक्की चैटिंग में इधर-उधर की बात करता रहा और उन्हीं से सेल्फी मांगता रहा। आखिर में उसने सेल्फी दे दी। लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि उन्होंने रवि आनंद की चैटिंग को स्क्रीन रिकॉर्ड कर सेव किया, क्योंकि वह साथ के साथ मैसेज डिलीट कर रहा था।

लेडी प्रिंसिपल ने खुलकर सारी बातें बताईं।

लेडी प्रिंसिपल और मेयर पति के बीच यह चैटिंग हुई…

रवि आनंद: मैसेज डिलीट लेडी प्रिंसिपल: अभी मुझे सेल्फी भेजो।

रवि आनंद: मैसेज डिलीट लेडी प्रिंसिपल: ओके, भेजो वॉट्सएप पर।

रवि आनंद: LOVE U लेडी प्रिंसिपल: सेल्फी

रवि आनंद: फिगर की। लेडी प्रिंसिपल: तुम भेजो अपने फेस की।

रवि आनंद: तुम क्या सोच रहे हो बताओ? लेडी प्रिंसिपल: मुझे लगता है कि तुम रवि आनंद नहीं हो। कोई और हो।

रवि आनंद: रवि आनंद ही हूं। लेडी प्रिंसिपल: फिर सेल्फी भेजो।

रवि आनंद: कोई न मिल लो। लेडी प्रिंसिपल: नहीं, अभी भेजो। तभी मेरे को यकीन होगा।

रवि आनंद: मुझे लगता है कि तुम #$# नहीं हो। लेडी प्रिंसिपल: फिर मैं भी भेजूंगी। मैं #$# ही हूं।

रवि आनंद: अपनी सेल्फी भेजो अभी की। लेडी प्रिंसिपल: तुम भेजो, मैं भी भेजूंगी फिर।

रवि आनंद: डिलीट कर देना। लेडी प्रिंसिपल: भेजो, तुमने साथ ही डिलीट कर देनी है। मैंने कौन सा सेव करनी है।

(अंत में रवि आनंद ने सेल्फी भेज दी।)

दोनों की चैटिंग के स्क्रीनशॉट…

पुलिस ने नहीं की लेडी प्रिंसिपल की शिकायत पर कोई कार्रवाई

लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि उन्होंने जो शिकायत डीसीपी इंवेस्टिगेशन को दी थी, उसका ऑनलाइन कंप्लेंट का नंबर आ गया है। उसमें यह भी कहा गया है कि इस मामले की जांच एसीपी नॉर्थ को दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक उनकी शिकायत की जांच शुरू नहीं की है।

लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि उन्होंने अलग-अलग अथॉरिटीज को शिकायत दी है, लेकिन कहीं से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और अभी तक मेयर के पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सीएम, नेशनल ह्यूनराइट्स कमिशन व अन्य अथॉरिटीज को भेजी शिकायत

लेडी प्रिंसिपल ने सीएम पंजाब, आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया, नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन, स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन, नेशनल वीमन कमिशन समेत अलग-अलग अथॉरिटीज को अपनी शिकायत भेजी है। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि मेयर के पति के खिलाफ पुलिस ने अभी तक पर्चा दर्ज नहीं किया है, जबकि वह अपनी शिकायत दे चुकी हैं।

मेयर इंद्रजीत कौर के साथ उनके पति रवि आनंद उर्फ लक्की, जिस पर लेडी प्रिंसिपल आरोप लगा रही है। – फाइल फोटो

‘वन डे मनाली-हम दोनों’ का ऑफर भी दिया

मेयर का पति रवि आनंद ने लेडी प्रिंसिपल को ‘वन डे मनाली-हम दोनों’ का ऑफर भी दिया। मेयर का पति लेडी प्रिंसिपल को उसके साथ मनाली जाने के लिए कहता रहा। इसके अलावा और कई चैट सामने आई जिसमें वो उसे फिगर की सेल्फी मांगता रहा। लेडी प्रिंसिपल को हॉट और सेक्सी कहता रहा।

इससे पहले लेडी प्रिंसिपल ने जो चैट जारी की थी, उसमें सवा 2 मिनट की कॉल रिकार्डिंग में रवि आनंद ने 9 बार लेडी प्रिंसिपल से पिक मांगी है। प्रिंसिपल बार-बार उसे कहती रही कि वो पिक नहीं देगी। आखिर में तो लेडी प्रिंसिपल ने उसे यहां तक कह दिया कि रिश्ते की कुछ शर्म भी होती है।

लेडी प्रिसिंपल का दावा है कि यह कॉल रिकार्डिंग उसने फेसबुक मेसेंजर से की है। लेडी प्रिंसिपल ने रवि आनंद की अब तक जितनी भी चैटिंग सार्वजनिक की है, उनमें रवि आनंद बार-बार फिगर फोटो मांग रहा था।

स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए ही चैट रिकार्ड की

लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि जब वो उसे ज्यादा अश्लीलता वाले मैसेज भेजने लगा तो उसने ट्रैप लगाया, ताकि सबूत कलेक्ट किए जा सकें। लेडी प्रिंसिपल ने बताया कि उसने जो भी मैसेज भेजे साथ के साथ डिलीट एवरीवन कर देता था, ताकि कोई पढ़ ही न सके। उन्होंने एक दिन स्क्रीन रिकॉर्ड ऑन कर उसके मैसेज रिकॉर्ड कर दिए।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

AAP मेयर के पति का ‘वन डे मनाली-हम दोनों’ ऑफर:लुधियाना की लेडी प्रिंसिपल ने चैटिंग जारी की, बोलीं- मेरे पास 48 मिनट की रिकॉर्डिंग

पंजाब में लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) मेयर इंद्रजीत कौर के पति रवि आनंद उर्फ लक्की की लेडी प्रिंसिपल से नई चैटिंग सामने आई है। इसके स्क्रीनशॉट खुद लेडी प्रिंसिपल ने ही शेयर किए हैं। इनमें एक चैटिंग में मेयर का पति लेडी प्रिंसिपल को ‘वन डे मनाली- हम दोनों’ का ऑफर दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें