spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चरखी दादरी में 21 वर्षीय महिला लापता:2 साल की बेटी को साथ ले गई; पति ऑटो ड्राइवर, घर से पर्स लेकर निकली




चरखी दादरी जिले के वार्ड नंबर 11 से एक महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। दो साल की बेटी को भी अपने साथ ले गई है। महिला का पति ऑटो चलाता है। उसने सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दादरी शहर में रहने वाले ने दरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से ऑटो चालक है। 28 अप्रैल सुबह करीब 10 बजे वह हमेशा की तरह अपना ऑटो लेकर बाजार गया था। उस समय घर पर कोई और मौजूद नहीं था। जब वह वापस लौटा, तो उसकी पत्नी और बेटी घर पर नहीं मिलीं। पता चला कि उसकी पत्नी बिना बताए बच्ची और एक पर्स लेकर कहीं चली गई। दरेन्द्र ने अपने सभी जान-पहचान वालों और रिश्तेदारों से संपर्क कर पत्नी व बेटी का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। हताश होकर उन्होंने पुलिस से अपनी पत्नी और बच्ची को सुरक्षित ढूंढने की अपील की है। दरेन्द्र ने पुलिस को अपनी पत्नी का हुलिया बताया है। उसकी उम्र 21 वर्ष है और रंग सांवला है। लापता होने के समय उसने हरे रंग का सूट-सलवार और सिर पर लाल रंग की चुन्नी पहनी हुई थी। उसका मोबाइल फिलहाल संपर्क से बाहर है। थाना शहर चरखी दादरी पुलिस ने दरेन्द्र की शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मुकदमा दर्ज किया है और मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles