Related Posts

चंडीगढ़ PU में वीसी पद के लिए 50 आवेदन:प्रो. रेणु विग का नाम चर्चा में,5 मई तक आवेदन करे,बाहरी राज्यों से उम्मीदवारों की दिलचस्पी




चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में वाइस चांसलर पद के लिए अब तक करीब 50 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित की गई है। इस बीच मौजूदा वीसी प्रो. रेणु विग द्वारा भी दोबारा आवेदन करने की चर्चा जोरों पर है। उनका कार्यकाल लगभग तीन वर्ष एक माह का हो चुका है। प्रो. रेणु विग इससे पहले डीयूआई और यूआईईटी में करीब आठ साल तक निदेशक के पद पर कार्य कर चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार, वीसी पद के लिए पीयू के कई वरिष्ठ प्रोफेसरों ने भी आवेदन किया है, जिनमें प्रो. रजत संधीर, प्रो. टंकेश्वर, प्रो. संजय कौशिक, प्रो. कर्मजीत सिंह और प्रो. सुखबीर कौर के नाम शामिल हैं। अन्य राज्य से भी उम्मीदवारों ने भरे आवेदन पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के प्रो. राकेश शारदा का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में सामने आया है। चर्चा यह भी है कि इस बार पीयू को बाहरी उम्मीदवार वीसी के रूप में मिल सकता है। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में भी वीसी पद के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्रो. रेणु विग को पहले अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, जिसके बाद उन्हें नियमित रूप से तीन वर्षों के लिए नियुक्त किया गया था। इस बार भी इसी तरह की संभावना जताई जा रही है। शिक्षक या प्रोफेसर के लिए सम्मान की बात
पीयू देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक है। यहां वीसी बनना किसी भी शिक्षक या प्रोफेसर के लिए बहुत सम्मान की बात होती है। इसी कारण इस पद के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है और देशभर से उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्र में भाजपा सरकार होने के चलते नियुक्ति में राजनीतिक समीकरण भी असर डाल सकते हैं। वहीं, 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह चर्चा है कि इस बार ऐसे उम्मीदवार को प्राथमिकता मिल सकती है, जिसका पंजाब से जुड़ाव हो। कार्यकाल बढ़ाने को लेकर भी चर्चा
प्रो. रेणु विग का कार्यकाल 28 मार्च को समाप्त हो रहा था, जिसे चार महीने के लिए बढ़ाया गया है। हालांकि उन्हें तीन साल का पूर्ण विस्तार नहीं दिया गया। ऐसे में उनके दोबारा नियुक्त होने या नए चेहरे के आने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें