spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ स्टेशन पर 20-25 जुलाई तक रोज 4 घंटे रहेगा ब्लॉक



चंडीगढ़ | अगर 20 से 25 जुलाई के बीच आपको चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी है तो पहले अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म जरूर चेक कर लें। स्टेशन के वर्ल्ड क्लास अपग्रेडेशन के तहत होने वाले निर्माण कार्य के कारण 6 दिन तक कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदले गए हैं। रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) स्टेशन पर कॉनकोर्स लेवल का स्टील स्ट्रक्चर स्थापित करेगा। इसके लिए रेलवे 20 से 22 जुलाई और फिर 23 से 25 जुलाई तक रोज सुबह 10:10 से दोपहर 2:10 बजे के बीच चार-चार घंटे का ब्लॉक लेगा। इस दौरान कुछ लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी और कई ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म से संचालित किया जाएगा। ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म… शताब्दी व 4 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले 20 से 22 जुलाई 23 से 25 जुलाई



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles