spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चन्नी गुट का वड़िंग पर फिर वार, कहा हमें कॉम्प्रोमाइज्ड नेता नहीं चाहिए




चंडीगढ़ | कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के साथ चंडीगढ़ में हुई बैठक में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाले असंतुष्ट गुट ने विस चुनाव के लिए टिकट वितरण को लेकर भी अहम मांगें रखीं। सूत्रों के अनुसार, चन्नी गुट ने कहा कि टिकट केवल जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को दिए जाएं। किसी भी नेता के करीबी, रिश्तेदार या सिफारिश के आधार पर टिकट न दिया जाए। नेताओं का तर्क था कि पिछले चुनावों में सिफारिशी उम्मीदवारों के कारण पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा था। चन्नी ने कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश भी की। उन्होंने तीन बार यह प्रस्ताव रखा, हालांकि कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ। चन्नी गुट ने दावा किया कि दलित और सिख वोट बैंक पर उनकी मजबूत पकड़ है, इसलिए जिन सीटों की सूची वे पार्टी को देंगे, उन पर विचार हो। उन्होंने 50 टिकटों की मांग की। असंतुष्ट नेताओं ने कहा, उनके द्वारा सुझाए नामों में किसी वरिष्ठ नेता के दबाव में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। टिकट उन कार्यकर्ताओं को मिले जिन्होंने लंबे समय तक संगठन के लिए जमीन पर काम किया है। नेताओं की मांगें सुनने के बाद बघेल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी भी दबाव में टिकटों का फैसला नहीं करेगी। किसी को ‘कॉम्प्रोमाइज्ड लीडर’ कहना उचित नहीं: राजा वड़िंग बैठक से अलग रहे राजा वड़िंग ने कहा, किसी का नाम लिए बिना किसी को ‘कॉम्प्रोमाइज्ड लीडर’ कहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी भी तरह के “स्लीपर सेल” या समझौतावादी नेताओं की जगह नहीं होनी चाहिए। विधायक परगट सिंह ने बताया कि संगठन की कमजोरियों पर विस्तार से चर्चा हुई और बघेल ने सभी को साथ लेकर संगठन मजबूत करने का भरोसा दिया। बैठक के बाद बघेल राजा वड़िंग के आवास पहुंचे और दोनों एक ही वाहन से एयरपोर्ट रवाना हुए, जहां से बघेल रायपुर के लिए रवाना हो गए। चन्नी गुट का 92 नेताओं की मौजूदगी से शक्ति प्रदर्शन हाईकमान ने चन्नी को दो-तीन नेताओं के साथ चर्चा के लिए कहा था, लेकिन बैठक स्थल पर चन्नी समर्थक 92 नेता पहुंचे। मीटिंग में पूर्व सीमए चरणजीत सिंह चन्नी, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सांसद शेर सिंह घुबाया, पूर्व सांसद मोहम्मद सादिक, पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, भारत भूषण आशू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, गुरकिरत सिंह कोटली और ओ.पी. सोनी प्रमुख रूप से शामिल हुए। वर्तमान विधायकों में परगट सिंह, हरदेव सिंह लड्डी शेरोवालिया, कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, बलविंदर सिंह ढालीवाल मौजूद रहे। पूर्व विधायकों में अजीतइंदर सिंह मोफर, पीरमल सिंह, जगदेव सिंह कमालू, मदन लाल जलालपुर, दविंदर सिंह घुबाया, हरप्रताप सिंह अजनाला, इंदरबीर सिंह बुलारिया, करण कौर बराड़, लखबीर सिंह लखा, दर्शन सिंह बराड़, जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, काका सुखजीत सिंह लोहागढ़, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, अरुणा चौधरी, कुशलदीप सिंह ‘किकी’ ढिल्लों, रजिया सुल्ताना, रमिंदर आवला, अंगद सैनी आदि शामिल रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles