spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ लाल डोरा से बाहर अस्थायी पानी कनेक्शन की मांग:मेयर ने प्रशासक को भेजा प्रस्ताव, 22 गांवों ने मंजूरी मांगी,सदन से पहले ही पास




चंडीगढ़ के 22 पुराने गांवों में लाल डोरा/फिरनी क्षेत्र से बाहर रहने वाले हजारों परिवारों को पानी के कनेक्शन देने की मांग फिर से तेज हो गई है। इस संबंध में शहर के मेयर सौरभ जोशी ने पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर अस्थायी पानी के कनेक्शन देने के प्रस्ताव को मंजूरी देने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि यह मुद्दा 25 मार्च 2025 को हुई नगर निगम की 347वीं जनरल हाउस बैठक में विस्तार से चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया था। निगम सदन ने कानूनी, तकनीकी और मानवीय पहलुओं पर विचार करने के बाद लाल डोरा/फिरनी के बाहर रहने वाले पात्र निवासियों को अस्थायी पानी कनेक्शन देने के प्रस्ताव को मंजूरी देकर अंतिम स्वीकृति के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को भेजा था। हजारों परिवार पानी की मूलभूत सुविधा से वंचित सौरभ जोशी ने पत्र में कहा कि सुरक्षित पेयजल प्रत्येक नागरिक की बुनियादी आवश्यकता है। लाल डोरा और फिरनी क्षेत्र के बाहर रहने वाले बड़ी संख्या में परिवार आज भी अधिकृत पानी कनेक्शन से वंचित हैं, जिसके कारण उन्हें वैकल्पिक और कई बार अपर्याप्त जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसका सीधा असर स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा पारित प्रस्ताव में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दिए जाने वाले पानी के कनेक्शन पूरी तरह अस्थायी होंगे और इनसे किसी भी प्रकार का मालिकाना हक या नियमितीकरण का अधिकार नहीं मिलेगा। जानिए अस्थायी कनेक्शन की शर्ते पानी का कनेक्शन केवल अस्थायी आधार पर दिया जाएगा। इससे किसी प्रकार का मालिकाना हक, टाइटल या नियमितीकरण का लाभ प्राप्त नहीं होगा। कनेक्शन सक्षम न्यायालयों और चंडीगढ़ प्रशासन के आदेशों के अधीन रहेगा। लाभार्थियों को निर्धारित जल, सीवरेज और रखरखाव शुल्क का भुगतान करना होगा। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नगर निगम कनेक्शन काटने का अधिकार रखेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles