spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में युवक चीनी पिस्तौल समेत अरेस्ट:पुलिस को देखकर भागने लगा था युवक; 5 कारतूस भी किए बरामद




चंडीगढ़ में अपराध और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए चलाए जा रहे रात्रि गश्त अभियान के दौरान सेक्टर-3 थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल और 5 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जतिन कुमार चौहान (25) निवासी सेक्टर-19बी, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड, संपर्कों और मोबाइल फोन की भी जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका किसी आपराधिक गिरोह या अन्य संदिग्ध गतिविधियों से कोई संबंध तो नहीं है। मामले की जांच जारी है। पुलिस को देख भागने लगा पुलिस के अनुसार, 5 जून 2026 की रात करीब 10:50 बजे सेक्टर-3 थाना पुलिस की टीम सेक्टर-8बी क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। वहां एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख युवक घबरा गया और तेजी से वहां से निकलने का प्रयास करने लगा। युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और पूछताछ शुरू की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद हुई। जब पुलिस ने पिस्तौल की जांच की तो उसकी मैगजीन में 5 कारतूस भी मिले। नहीं दिखा पाया दस्तावेज पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी पहचान जतिन कुमार चौहान के रूप में बताई। पुलिस ने उससे हथियार रखने संबंधी लाइसेंस या अन्य वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई भी लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने हथियार और कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया। जांच में बरामद हथियार चीन की बनी हुई पिस्तौल पाया गया। पुलिस ने पिस्तौल, उसकी मैगजीन और पांचों जिंदा कारतूस को नियमानुसार सील कर जब्त कर लिया। इन धाराओं मे एफआईआर दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के पास यह हथियार कहां से आया, उसने इसे किससे खरीदा या प्राप्त किया था तथा वह इसे लेकर किस उद्देश्य से घूम रहा था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles