spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में कल नहीं होगी सरकारी छुट्टी:प्रशासन का मुहर्रम पर अवकाश से इन्कार; स्कूल-दफ्तर खुलेंगे; फर्जी पोस्ट हो चुकी वायरल




चंडीगढ़ में 26 जून (शुक्रवार) को मुहर्रम के मौके पर सरकारी छुट्टी घोषित किए जाने का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आदेश पूरी तरह फर्जी निकला है। चंडीगढ़ प्रशासन ने इस पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए साफ किया है कि यूटी में शुक्रवार को कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थान सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था फर्जी पत्र बुधवार से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक कथित आदेश तेजी से वायरल हो रहा था। इसमें दावा किया गया था कि मुहर्रम के अवसर पर 26 जून को प्रतिबंधित अवकाश (आरएच) को बदलकर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि, प्रशासन ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। प्रशासन बोला- ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा दस्तावेज फर्जी, भ्रामक और तथ्यहीन है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गृह विभाग की ओर से इस संबंध में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अफवाह फैलाने वालों पर हो सकती है कार्रवाई प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि किए किसी भी संदेश या दस्तावेज पर भरोसा न करें और उसे आगे साझा करने से बचें। अधिकारियों ने कहा कि फर्जी सूचना फैलाना कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है। केवल आधिकारिक माध्यमों पर करें भरोसा प्रशासन ने कहा कि किसी भी छुट्टी, आदेश या नोटिफिकेशन से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत माध्यमों से ही जारी की जाती है। इसलिए नागरिक किसी भी सूचना की पुष्टि प्रशासन के आधिकारिक स्रोतों से ही करें। शुक्रवार को सामान्य रहेगा कामकाज प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को चंडीगढ़ के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थान निर्धारित समय के अनुसार खुले रहेंगे और कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा। यहां देखे फर्जी आदेश की कॉपी…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles