spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में पुरुषों के पब्लिक टॉयलेट महिलाएं नहीं करेगी साफ:नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव; RWA को पार्क सौंपने के नियम भी होंगे सरल




मोहाली शहर की विभिन्न मार्केटों और सार्वजनिक स्थानों पर बने पब्लिक टॉयलेट की सफाई अब महिला सफाई कर्मियों द्वारा नहीं की जाएगी। यह कार्य अब पुरुष कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में मोहाली नगर निगम की 26 जून को होने वाली बैठक में एजेंडा पेश किया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव निगम के संयुक्त आयुक्त और सहायक आयुक्त द्वारा किए गए फील्ड दौरों और सैनिटरी इंस्पेक्टरों के साथ हुई बैठक के बाद तैयार किया गया है। इसके साथ ही शहर के पार्कों को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को सौंपने के लिए एक अथॉरिटी गठित की जाएगी। यह प्रक्रिया पहले सरकार की मंजूरी के बाद ही पूरी की जाती है। इस मामले को लेकर 26 जून को होने वाली हाउस बैठक में एजेंडा पेश किया जाएगा। यह नए मेयर सरबजीत समाना की पहली बैठक होगी। पब्लिक टॉयलेट के मुलाजिम ने खोली पोल मौजूदा मेयर सरबजीत सिंह समाना जब इस पद पर नहीं थे, तो उन्हें एक मार्केट कमेटी की तरफ से बुलाया गया था। इस दौरान मार्केट वालों की दिक्कत थी कि पब्लिक टॉयलेट उचित तरीके से साफ नहीं होते हैं। इस पर समाना ने कहा कि मार्केट में जाकर चेक कर लेते हैं। जब वह टॉयलेट पर पहुंचे तो वहां सफाई कर्मी मौजूद थे। इस दौरान जब बातचीत चली तो मुलाजिम ने दिक्कत बताई कि एक तो ठेकेदार द्वारा उचित तरीके से सामान नहीं दिया जाता है। मुलाजिमों की संख्या कम है। कई जगह महिलाओं को पुरुषों के टॉयलेट साफ करने पड़ते हैं। इसी तरह की दिक्कत फीमेल टॉयलेट में बन जाती है, जिससे घटनाओं का डर लगा रहता है। इसके बाद अब यह प्लान तैयार किया है। इस दौरान डबल मुलाजिम तैनात होंगे। यानी 2 शिफ्टों में चार लोगों की ड्यूटी तय की गई है। मीटिंग में इन फैसलों पर भी लगेगी मोहर



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles