spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में युवक की पिटाई का VIDEO:पुलिसकर्मी ने जूते से मारी ठोकर, 6 थप्पड़ जड़े; लोगों ने भी की धुनाई




हरियाणा के पंचकूला जिले में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मारता और जूतों से ठोकर मारता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक वायरल वीडियो को लेकर विभाग की ओर से किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। मामला रामगढ़ क्षेत्र के मानक्या गांव का है। ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर डायल-112 पर सूचना दी थी। ग्रामीणों का आरोप था कि युवक चोरी की नीयत से गांव में घूम रहा था। युवक के पास से एक तेजधार हथियार भी मिलने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में था और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की। ग्रामीणों का दावा- चोरी की फिराक में था वायरल वीडियो में युवक के साथ पुलिसकर्मी द्वारा की जा रही मारपीट भी दिखाई दे रही है। वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मारता है और जूतों से ठोकर भी मारता नजर आता है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवक गांव में किस उद्देश्य से आया था। ग्रामीणों का दावा है कि वह चोरी की फिराक में था, जबकि पुलिस जांच में अब तक किसी चोरी की घटना सामने नहीं आई है। युवक नशे का आदी, परिवार ने भी पुष्टि की- इंचार्ज रामगढ़ चौकी इंचार्ज मुकेश सैनी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक नशे की हालत में मिला था और ग्रामीणों को उस पर चोरी का शक था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि युवक चंडीगढ़ के मौली जागरां क्षेत्र का रहने वाला है। उसके परिवार के सदस्यों से भी संपर्क किया गया, जिन्होंने बताया कि वह नशा करने का आदी है। पुलिस जांच में किसी चोरी की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को छोड़ दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles