![]()
चंडीगढ़ स्थित धनास स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहने वाले 20 वर्षीय युवक ने बुधवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिजनेश सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ऑनलाइन गेमिंग में आर्थिक नुकसान झेलने के कारण तनाव में था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि धनास के स्मॉल फ्लैट्स क्षेत्र में एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया है। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पार्ट-टाइम बाइक राइडर करता जांच में सामने आया है कि बिजनेश सिंह एनसीसी का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट-टाइम बाइक राइडर के रूप में भी काम करता था। उसके पिता वेल्डिंग का काम करते हैं। परिवार के सदस्यों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से ऑनलाइन गेमिंग में काफी सक्रिय था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि युवक को ऑनलाइन गेमिंग के दौरान करीब 40 हजार रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ था। इसके बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बहन को भेजे मैसेज में पैसे गंवाने का जिक्र पुलिस के अनुसान घटना से पहले युवक ने अपनी बहन को एक संदेश भेजा था। संदेश में उसने अपने पिता के खाते से पैसे गंवाने का जिक्र किया था और खुद को परेशानी में बताया था। पुलिस इस संदेश की भी जांच कर रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। युवक के मोबाइल फोन, ऑनलाइन गतिविधियों और डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।
Source link
चंडीगढ़ ऑनलाइन गेमिंग में गवाएं 40 हजार:तनाव में युवक ने लगाया फंदा, पार्ट-टाइम बाइक राइडर करता







