spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सड़क पर गिराकर ठोकरें मारने वाला SPO बर्खास्त:पंचकूला DCP की कार्रवाई; 11 सेकेंड में 7 थप्पड़ जड़े, बेसुध होकर गिरा युवक, हाथ जोड़ता रहा




हरियाणा के पंचकूला में पुलिसकर्मी द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया था। जिसके बाद पंचकूला पुलिस प्रशासन ने ऐसा करने वाले एसपीओ जयवीर सिंह को बर्खास्त कर दिया है। घटना 24 जून की बताई जा रही है लेकिन वीडियो 25 जून को वायरल हुआ। जिसमें पुलिसकर्मी युवक को धड़ाधड़ थप्पड़ मारता और जमीन पर गिराकर जूतों से ठोकर मारता दिखाई दे रहा है। आसपास कई लोग भी खड़े हैं, जो युवक की पिटाई होते देखते तो दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पुलिस कर्मी को रोकने की कोशिश कोई नहीं कर रहा। युवक हाथ जोड़कर मारने से मना कर रहा है। पुलिस के सामने ही कुछ लोग भी उसकी पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दैनिक भास्कर एप की टीम ने जब इस वीडियो की जांच की तो यह रामगढ़ चौकी क्षेत्र का मामला निकला। पिटाई करता दिख करा कर्मी स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) जयवीर सिंह है। आर्मी से रिटायर्मेंट के बाद एसपीओ लगा और ईआरवी वाहन पर तैनात है। बताया जा रहा है कि युवक पर शक था कि वो चोरी की नीयत से गांव में घूम रहा है। लोगों ने पकड़ लिया था। सूचना पर पुलिसकर्मी भी पहुंचे थे। यह भी पता चला कि पुलिस जांच में चोरी वाली बात की पुष्टि नहीं हुई, इसके बावजूद युवक की सरेआम बेरहमी से पिटाई की गई। कुछ लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की आला पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। 42 सेकेंड की यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी उठा रहे है। बॉनी मानव नाम के एक यूजर ने लिखा- जानवरों की भीड़ देख लो और सबसे बड़ा जानवर कौन है, ये भी देख लो।
युवक की पिटाई के कुछ PHOTOS… वीडियो में क्या दिखाई दे रहा, सिलसिलेवार ढंग से जानिए… शुरुआती 18 सेकेंड: वीडियो की शुरुआत में एक व्यक्ति जमीन पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे कुछ लोग पकड़कर काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। उसके आसपास एक भीड़ जमा है। इसी दौरान वहां पुलिस कर्मी पहुंचते हैं। जमीन पर बैठे व्यक्ति को पुलिसकर्मी की ओर पैर से ठोकर मारी जाती है। इसके बाद वह व्यक्ति पुलिस के सामने हाथ जोड़ता है और कुछ कहता हुआ नजर आता है। बीच के 15 सेकेंड: इसके बाद वह व्यक्ति खड़ा होता है और पुलिस कर्मियों और वहां मौजूद भीड़ से बात करता हुआ दिखाई देता है। बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी उसे 6-7 थप्पड़ भी मारता है। इससे वह डरा हुआ दिखाई दे रहा है और लगातार हाथ जोड़कर मारने से मना करता दिख रख रहा है।
अंतिम आठ सेकेंड: वीडियो के आखिरी हिस्से में हरियाणा पुलिस की गाड़ी खड़ी है और उसके पास कुछ लोग इकट्ठा हैं। इस दौरान कुछ लोग भी मामले को शांत करने की बजाय युवक को पुलिस कर्मियों के सामने ही थप्पड़ मारने लगते है। इससे युवक बेसुध सा नजर आता है। पुलिस बोली- युवक नशे का आदी, परिवार ने पुष्टि की उधर, इस मामले में रामगढ़ चौकी इंचार्ज मुकेश सैनी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक नशे की हालत में मिला था और ग्रामीणों को उस पर चोरी का शक था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि युवक चंडीगढ़ के मौली जागरां क्षेत्र का रहने वाला है। उसके परिवार के सदस्यों से भी संपर्क किया गया, जिन्होंने बताया कि वह नशा करने का आदी है। पुलिस जांच में किसी चोरी की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को छोड़ दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles