शहर को अधिक साफ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ नगर निगम आज वार्ड-स्तरीय विशेष डीप क्लीनिंग अभियान शुरू करेगा। इसकी शुरुआत मनीमाजरा स्थित इंदिरा कॉलोनी के कम्युनिटी सेंटर के पास से होगी। अभियान का शुभारंभ मेयर सौरभ जोशी करेंगे। इस अवसर पर डिप्टी मेयर, स्थानीय पार्षद सुमन शर्मा और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। नगर निगम के इस विशेष अभियान के तहत केवल नियमित सफाई ही नहीं, बल्कि वार्डों में व्यापक स्तर पर सफाई और मरम्मत के कार्य भी किए जाएंगे। इसके अंतर्गत सड़कों और गलियों की सफाई, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा हरित क्षेत्रों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 3 पॉइंट्स में जानिए आपके इलाके में क्या-क्या बदलेगा:- मेयर बोले- शहरवासियों को मिलेगा स्वच्छ माहौल मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम के अनुसार यह डीप क्लीनिंग ड्राइव चरणबद्ध तरीके से शहर के सभी वार्डों में चलाई जाएगी, ताकि पूरे चंडीगढ़ में सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
Source link
