![]()
शहर में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस का कहना है कि शराब की सप्लाई चेन और इसके नेटवर्क की जांच की जा रही है। मौली जागरां में शराब तस्कर गिरफ्तार 20 जून 2026 को थाना मौली जागरां पुलिस ने रायपुर खुर्द स्थित ट्रिब्यून कॉलोनी के पीछे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विशु, निवासी सेक्टर-27, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से रॉयल जनरल व्हिस्की के 30 क्वार्टर, इम्पीरियल ब्लू की 6 बोतलें, रॉयल स्टैग की 1 बोतल और आइकॉनिक व्हाइट की 2 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 61-1-14 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-39 में पिकअप से पकड़ी गई 292 पेटियां इससे पहले 19 जून को थाना सेक्टर-39 पुलिस ने सेक्टर-40/सी स्थित एससीओ नंबर 138-139 के पीछे नाकाबंदी के दौरान एक महिंद्रा पिकअप वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से विभिन्न ब्रांड की 292 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं। मामले में गुरप्रीत सिंह, निवासी अंबाला और अमित, निवासी सोनीपत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया। जमानत पर रिहा हुए आरोपी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
चंडीगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का एक्शन:292 पेटियां और दर्जनों बोतलें बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार;दो अलग-अलग मामले







