चंडीगढ़ में लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को 25 नई बाइक आज मिलेगी। जिसे चंडीगढ चीफ सेक्रेटरी एच राजेश प्रसाद हरी झंडी दिखाएंगे। करीब 6 माह पहले पुलिस को 50 नई बाइकों को पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। चंडीगढ़ पुलिस में QRT (क्विक रिस्पॉन्स टीम) में पीसीआर भी शामिल है। यह टीम आपातकालीन स्थितियों में तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालती है। पुलिस के इस बेड़े में अभी तक करीब चालीस बाइक थीं, जिनमें अब 50 और शामिल हो जाएंगी। कुल मिलाकर 90 बाइक हो जाएंगी, जिससे अपराधियों पर काबू पाना आसान हो जाएगा। कितने समय में पहुंचती हैं ये टीमें जैसे ही कंट्रोल रूम में कॉल जाती है, उसके बाद वहां से संबंधित एरिया में तैनात टीम को मैसेज भेजा जाता है। यह पूरी प्रक्रिया को पूरा करने और अपराधियों को काबू करने में समय लिया जाता है। साथ ही कोशिश की जाती है कि पांच मिनट के भीतर पीड़ित तक पुलिस मदद के लिए पहुंच जाए। हालांकि इस समय को अब और कम करने की कोशिश की जा रही है। किन स्थानों पर होती है तैनाती पुलिस की तरफ से इन स्पेशल टीमों की तैनाती हॉट स्पॉट एरिया में की जाती है, जहां आपराधिक वारदातों की आशंका रहती है। जैसे व्यस्त मार्केट, रिहायशी क्षेत्र, स्कूल और कॉलेजों के पास। ये टीमें सुबह से लेकर शाम तक अपने-अपने एरिया में जरूरत के हिसाब से तैनात रहती हैं। इसके अलावा इनकी मदद के लिए दूसरी टीमें भी तुरंत पहुंचती हैं। शिफ्टों में होती है टीमों की तैनाती पुलिस की तरफ से शिफ्टों में तैनाती की जाती है। बाइक पर पुरुष मुलाजिम तैनात रहते हैं, जबकि एक्टिवा पर महिला मुलाजिम तैनात रहती हैं। महिलाओं की ड्यूटी दिन के समय रहती है। यह प्रयोग चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में किया गया है, जो पूरी तरह से कामयाब रहा है।
Source link
