पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार 4 लोगों को कुचल दिया। बस जालंधर से जम्मू जा रही थी। ड्राइवर ने संतुलन खोने के बाद बस सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ा दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस को आग लगाकर फूंक दिया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। थाना नंगलभूर पुलिस मामले की जांच कर रही है। लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस जालंधर से जम्मू जा रही थी हादसा करीब 9 हुआ। जालंधर से जम्मू जा रही लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस (नंबर एआर2-0बी-0956) अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान संदीपनी गुरुकुल स्कूल कौंतरपुर के पास चौक में कुछ लोग खड़े थे। बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक, स्कूटी और दो अन्य लोगों को उड़ा दिया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से बाइक और स्कूटी सवार दो घायलों को गंभीर हालत में राज न्यूरो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कौंतरपुर निवासी रणजीत सिंह, पुत्र दर्शन सिंह और अरुण कुमार, पुत्र विजय कुमार के तौर पर हुई है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस को रोक लिया और उसमें आग लगा दी। सूचना मिलते ही थाना नंगलभूर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है….
Source link
