![]()
चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेज, सेक्टर-46 में समाजशास्त्र के प्रो. डॉ. पंडितराव धरेनवर ने स्कूली बच्चों को गलत संगत और नशे से बचाने के लिए अनूठी मुहिम शुरू की है। उन्होंने शिक्षा विभाग के डीपीआई और चंडीगढ़ के एसएसपी को पत्र लिखकर स्कूल समय के दौरान पार्कों में घूमने वाले छात्र-छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रोफेसर का कहना है कि शहर के कुछ पार्कों में स्कूल टाइम के दौरान यूनिफॉर्म में छात्र-छात्राओं के घूमने और गलत गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में स्कूलों की जवाबदेही तय करने के साथ-साथ पार्कों में पुलिस की गश्त बढ़ाने की जरूरत है। डीपीआई को पत्र-पार्क में छात्र मिले तो प्रिंसिपल से पूछें जवाब डॉ. पंडितराव ने डीपीआई को भेजे पत्र में कहा है कि स्कूल समय के दौरान कई छात्र-छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में पार्कों में बैठे मिलते हैं। कुछ मामलों में छात्रों के सिगरेट और नशे का सेवन करने की शिकायतें भी सामने आई हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि कोई छात्र स्कूल समय में पार्क में घूमता हुआ पाया जाता है तो केवल छात्र के खिलाफ कार्रवाई न हो, बल्कि संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल से भी जवाब-तलब किया जाए। इससे स्कूलों की आंतरिक निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी और स्कूल प्रशासन भी विद्यार्थियों की गतिविधियों पर अधिक गंभीरता से नजर रखेगा। एसएसपी से पार्कों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग डॉ. पंडितराव ने चंडीगढ़ के एसएसपी को पत्र लिखकर शहर के पार्कों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीसीआर और बीट स्टाफ को नियमित रूप से पार्कों में गश्त करनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि स्कूल टाइम के दौरान यूनिफॉर्म में पार्कों में बैठे मिलने वाले विद्यार्थियों की पहचान की जाए और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। सेक्टर-18 के वायरल वीडियो के बाद शुरू की मुहिम डॉ. पंडितराव ने बताया कि उनकी इस मुहिम की शुरुआत चंडीगढ़ के सेक्टर-18 के एक पार्क से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद हुई। वीडियो में स्कूल समय के दौरान स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक छात्र और छात्रा आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे। सिर पर संदेश लिखी तख्ती रखकर कर रहे जागरूक इस घटना से आहत होकर प्रोफेसर ने खुद जागरूकता अभियान शुरू किया। वह सिर पर संदेश लिखी तख्ती रखकर लोगों और बच्चों को जागरूक कर रहे हैं। उनका संदेश है कि विद्यार्थी स्कूल समय में स्कूल में रहें और नशे, तंबाकू तथा किसी भी तरह की गलत गतिविधि से दूर रहकर अपने भविष्य पर ध्यान दें।
Source link
चंडीगढ़-पार्कों में छात्रों के घूमने पर प्रिंसिपल होंगे जिम्मेदार:प्रोफेसर ने शुरू की मुहिम; SSP से पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग







