![]()
रविवार यानी आज की शाम चंडीगढ़-खरड़ हाईवे-205 पर बांसा वाली चुंगी के पास एक सड़क हादसा हुआ। इसमें एक बस ने बाइक सवार को करीब 15 मीटर तक घसीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पंजाब रोडवेज की बस (नंबर PB08-EW-1198) चंडीगढ़ से जालंधर जा रही थी। बांसा वाली चुंगी के पास एक बाइक सवार अचानक हाईवे पार करते हुए बस के सामने आ गया। बस ड्राइवर ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज गति के कारण नियंत्रण खो दिया और बाइक सवार बस की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को बस के नीचे से निकाला और सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसआई हरमिंदर सिंह ने बताया कि घायल की पहचान और स्थिति के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलते ही घायल की पहचान की पुष्टि की जाएगी और बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर सड़क हादसा:बस ने बाइक सवार को 15 मीटर तक घसीटा, युवक गंभीर रूप से घायल







