spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

घर पर हमला,तोड़फोड़ और धमकी देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:झज्जर पुलिस की कार्रवाई; CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबोचे




झज्जर जिले के गांव गुभाना में एक घर पर तोड़फोड़, आगजनी का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बादली थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि गांव गुभाना निवासी रोहित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार 10 जून 2026 को वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कुछ युवक उसके घर पहुंचे और मुख्य गेट पर पत्थर व अन्य वस्तुओं से हमला कर शीशे तोड़ दिए तथा गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने प्लास्टिक की बोतल में ज्वलनशील पदार्थ भरकर घर के बाहर आग लगाने का प्रयास किया। इसके बाद शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मामले की जांच उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद लगातार दबिश देकर चेतन, चेतन कुमार और हर्ष, निवासी गांव घुम्मनहेड़ा (दिल्ली) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया। आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles