spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Rewari Grain Market to Get Rainwater Harvesting System and New Sewer Line


चेयरमैन अनिल सैनी, मार्केट कमेटी रेवाड़ी।

रेवाड़ी की अनाज मंडी में जल्द ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा। नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। भाखली में सब यार्ड के विस्तार के लिए अतिरिक्त जमीन खरीदी जाएगी। शनिवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में हुई कमेटी की दूसरी बैठक में इस पर सहमति बन

.

बैठक में उपप्रधान नवल किशोर गुप्ता व सदस्य महेश यादव, रिशु यादव, राज सिंह, सरोज बाला, विष्णु गुप्ता, साधुराम व विजयपाल के अलावा सचिव मनीष कुमार, एसडीओ ललित मोहन और अकाउटेंट अनिल यादव मौजूद रहे।

किसानों के हित प्राथमिकता

चेयरमैन अनिल सैनी ने बताया कि मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं देना सर्वोपरि है। बैठक में इसके लिए विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जिसके बाद सर्वसम्मति से 6 प्रस्ताव पास किए गए। जिन पर अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया करते हुए जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

मीटिंग के बाद सदस्यों और सचिव के साथ चेयरमैन।

मीटिंग के बाद सदस्यों और सचिव के साथ चेयरमैन।

जानिए किन प्रस्तावों पर बनी सहमति

– मार्केट कमेटी की दूसरी बैठक में सर्वसम्मति से 6 प्रस्ताव पास किए गए। जो इस प्रकार से हैं:-

– अनाज मंडी की जर्जर सड़कों की तुरंत मरम्मत करवाई जाएगी ताकि बरसात में किसानों को फसल लाने-ले जाने में परेशानी न हो।

– मंडी क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु नई सीवरेज लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया। – भू-जल स्तर सुधारने और मंडी में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा।

– मार्केट कमेटी परिसर में सचिव के लिए एक नए आवास का निर्माण किया जाएगा।

– सब यार्ड भालखी का विस्तार करने के लिए अतिरिक्त जमीन खरीदने का निर्णय लिया गया।

– कमेटी की आय को बढ़ाने हेतु राशि को ज्यादा ब्याज दर पर बैंक में एफडी के रूप में निवेश करने का निर्णय लिया गया।

– रेवाड़ी अनाज मंडी में बनेगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

– नई सीवर लाइन बिछेगी- भालखी सब यार्ड का होगा विस्तार; मीटिंग में प्रस्ताव पास



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles