spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में 30 को डीसी का रात्रि ठहराव:साहिल गुप्ता गांव मिलकपुर में सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं, विभाग देंगे योजनाओं की जानकारी




भिवानी डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में 30 जून को रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन खंड बवानीखेड़ा के गांव मिलकपुर स्थित शहीद जोगिन्द्र सिंह राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीसी साहिल गुप्ता द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सीटीएम अनिल कुमार ने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम में डीसी साहिल गुप्ता ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाई जाएंगी। योजनाओं की जानकारी देंगे
कार्यक्रम में परिवार पहचान पत्र, आय सत्यापन, फसल बीमा, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, हैप्पी कार्ड, जनस्वास्थ्य, रेडक्रॉस, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन, कृषि, उद्यान, मनरेगा, शिक्षा, आईटीआई, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य विभाग अपनी-अपनी स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देंगे। डीसी के आदेशानुसार सभी विभाग शाम को तीन बजे तक गांव में पहुंचकर अपनी-अपनी हेल्प डेस्क लगाना सुनिश्चित करें और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दें। इस दौरान शिकायतकर्ताओं का पंजीकरण भी किया जाएगा, जिसके अनुसार एक-एक शिकायत को डीसी साहिल गुप्ता सुनेंगे और उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles