करनाल जिले के घरौंडा में पनौड़ी रोड पर जगदंबा राइस मिल के नजदीक सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्चरी भेज दिया है और आसपास के लोगों से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही घरौंडा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन मृतक की पहचान को लेकर कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कपड़ों से भी नहीं मिला कोई सुराग मृतक ने हरे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की पैंट पहन रखी थी। उसकी उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। आसपास के लोगों से भी पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। गर्मी के कारण चेहरा काला पुलिस के अनुसार गर्मी के कारण मृतक का चेहरा काला पड़ चुका है, जिससे पहचान करना और मुश्किल हो गया है। मृतक के सिर में चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर संदेह बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 72 घंटे तक पहचान न होने पर होगा अंतिम संस्कार जांच अधिकारी एएसआई सत्यवान ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और वह प्रवासी प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। यदि 72 घंटे के भीतर पहचान नहीं होती है तो पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।
Source link
घरौंडा में सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव:सिर पर चोट के निशान, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, पुलिस पहचान कराने में जुटी
