Top 5 This Week

Related Posts

गैंगस्टर जग्गू का करीबी FBI की वोस्ट वांटेंड सूची में:नीतिश पर है मर्डर, हथियार सप्लाई जैसे आरोप, ऑपरेशन हार्ड बॉल चल रहा




पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने उसके करीबी नीतिश कौशल उर्फ ‘लाला’ को अपनी मोस्ट वाटेंड की सूची में शामिल किया है। उस पर अमेरिका के कैलिफोर्निया और अन्य इलाकों में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए अपहरण, हत्या, जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई और अन्य संगठित अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। इससे पहले 25 जून 2026 को यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया ने उसके खिलाफ अमेरिका के RICO के तहत संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। अब नीतिश कौशल के बारे में जानिए 1. जग्गू का नेववर्क विदेश तक पहुंचाया नीतिश कौशल को जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप (OCG) का करीबी और सक्रिय सहयोगी माना जाता है। जांच एजेंसियों के अनुसार, पंजाब से शुरू हुआ यह गैंग नीतिश कौशल जैसे सदस्यों की मदद से अमेरिका, कनाडा और कई यूरोपीय देशों तक अपना नेटवर्क फैलाने में सफल रहा। 2. अमेरिका में जबरन वसूली के आरोप आरोप है कि वह अमेरिका में गैंग के लिए जबरन वसूली और लोगों को डराने-धमकाने का काम करता था। कैलिफोर्निया और आसपास के क्षेत्रों में अपहरण, जानलेवा हमलों और हिंसक वारदातों की साजिश रचने तथा उन्हें अंजाम देने के भी आरोप हैं। 3. किन अपराधों के आरोप? अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, नीतिश कौशल जिस कथित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा है, उस पर निम्नलिखित गंभीर आरोप हैं- हत्या और हत्या की साजिश, जबरन वसूली, मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग व RICO एक्ट के तहत कार्रवाई 4. ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत कार्रवाई अमेरिकी न्याय विभाग, एफबीआई, कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) और अन्य सहयोगी एजेंसियां संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ चला रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य उन अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करना है, जो भारत, अमेरिका, कनाडा और यूरोप सहित कई देशों में आपराधिक गतिविधियां संचालित करते हैं। अधिकारियों के अनुसार, नीतिश कौशल के खिलाफ कार्रवाई इसी अंतरराष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है। 6. एफबीआई की चेतावनी एफबीआई ने नीतिश कौशल को हथियारबंद और अत्यंत खतरनाक श्रेणी में रखा है। एजेंसी का कहना है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल सकता है और फरार रहने की कोशिश कर सकता है। एफबीआई ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो स्वयं कार्रवाई न करें, बल्कि तुरंत संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचना दें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें