Related Posts

भिवानी में युवती लापता:घर से पूजा करने गई थी मंदिर, नहीं लौटी वापस, परिजन पहुंचे तो मंदिर में भी नहीं मिली




भिवानी के एक गांव से युवती लापता होने का मामला सामने आया है। जो घर से मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी, लेकिन वापस न हीं लौटी। इसके बाद परिवार ने मंदिर जाकर देखा तो वहां पर नहीं मिली। अपने स्तर पर तलाश के बाद इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी। भिवानी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तोशाम थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया की उसको एक करीब 21 वर्षीय बहन है। जो सुबह के समय करीब 6 बजे के आसपास मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। जो लगभग हर रोज पूजा करने सुबह मंदिर में जाती थी। वह पूजा करके वापस मंदिर से घर नहीं आई। इसके बाद परिवार वालों ने मंदिर में जाकर देखा, लेकिन वहां पर भी नहीं मिली। इसके पश्चात आसपास में तलाश किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। वहीं उसकी बहन मोबाइल लिए हुए थी, लेकिन उसके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हुआ। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। वहीं युवती की तलाश आरंभ कर दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें