Related Posts

गुरुग्राम में NH-48 पर खड़े ट्राले से टकराई बस:ट्रैक्टर-ट्रॉली भी हुई क्षतिग्रस्त, सफाई कर्मचारियों ने जताया विरोध, लगा लंबा जाम




गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे (एनएच-48) पर बुधवार को राजनगर मोड़ के पास एक सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से एक बस टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पास में मौजूद ट्रैक्टर-ट्रॉली भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में बस में सवार यात्रियों, चालक या अन्य किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना के कारण एनएच-48 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। सुबह के व्यस्त समय में हुए इस हादसे से जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर चल रहा था सफाई कार्य प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय एनएच-48 पर सफाई कार्य चल रहा था। मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों ने बस को वहीं रोक लिया और घटना को लेकर नाराजगी जताई। सफाई कर्मचारियों के विरोध के चलते कुछ समय तक यातायात सामान्य नहीं हो सका, जिससे जाम और बढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बस को हटवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे करवाकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया। इस हादसे में किसी के घायल न होने से बड़ा नुकसान टल गया, लेकिन घटना ने एक बार फिर एनएच-48 जैसे व्यस्त मार्ग पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सड़क पर खड़े वाहनों के लिए उचित सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की आवश्यकता को उजागर कर दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें