Related Posts

महम में गाड़ी की टक्कर से कैंटर ड्राइवर की मौत:खाना खाकर ढाबे पर टहल रहा था; दिल्ली जा रहा था




रोहतक जिले के महम के पास एक ढाबे पर खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रहे एक कैंटर ड्राइवर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहलबा मोड़ के पास हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भिवानी जिले के धनाना गांव निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके ताऊ सुरेंद्र के 23 वर्षीय बेटे विकास अग्रवाल की हादसे में जान चली गई। विकास हिसार रोड कैरियर कैंट में आइसर कैंटर चलाता था और माल लेकर हिसार से दिल्ली जा रहा था। टहलते वक्त वाहन ने मारी टक्कर रविंद्र के अनुसार, रात करीब 9 बजे विकास हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहलबा मोड़ पर पहुंचा। उसने अपनी गाड़ी बहलबा मोड़ के सामने स्थित ढाबे पर खड़ी की और खाना खाने के बाद टहलने निकल गया। ढाबे से लगभग 700-800 मीटर आगे जाने पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। रविंद्र और अन्य परिजनों ने विकास को उपचार के लिए महम के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अज्ञात वाहन ड्राइवर ने लापरवाही, गफलत और तेज गति से वाहन चलाते हुए यह दुर्घटना की। महम थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें