गुरुग्राम में भीषण गर्मी में ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले पुलिस जवानों को अब एयर कंडीशनिंग बूथ उपलब्ध करवाए जाएंगे। ट्रैफिक की बेहतर निगरानी और प्रबंधन के लिए ये मॉडर्न बूथ आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। जिसमें 4 बेड, कुर्सी-मेज़, एसी, कंप्यूटर, बैठने की जगह, पेंट्री और वॉशरूम जैसी सुविधाएं होंगी, ताकि ट्रैफिक कर्मी आराम से और बेहतर तरीके से काम कर सकें। मंगलवार को एम3एम इंडिया ने सीएसआर फंड से पहला बूथ ट्रैफिक पुलिस के हैंडओवर किया। जिसका डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत ने शुभारंभ किया। एम3एम द्वारा प्रमुख चौक चौराहों के लिए कुल 31 मॉडर्न बूथ दिए जाने हैं। मानेसर में स्थापित किया पहला बूथ एनएच-8 पर राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, शंकर चौक, सुभाष चौक और इफको चौक सहित प्रमुख चौराहों पर 31 ट्रैफिक बूथ स्थापित करने की योजना है। पहला बूथ जीआईसी मानेसर में स्थापित किया गया है। यह पूरी तरह से एयर कंडीशनिंग और सुसज्जित सुविधाओं से युक्त बूथ है। महत्वपूर्ण चौराहों पर रियल-टाइम निगरानी में तेजी डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत ने कहा कि ट्रैफिक प्रबंधन गुरुग्राम जैसे तेजी से बढ़ते शहर में सुरक्षा और सुगम आवाजाही के लिए बहुत जरूरी है। ये बूथ फील्ड में काम कर रहे पुलिसकर्मियों की क्षमता को मजबूत करेंगे, जिससे शहर के महत्वपूर्ण चौराहों पर रियल-टाइम निगरानी और तेजी से कार्रवाई संभव हो सकेगी। हम शहर के ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए एम3एम के इस प्रयास की सराहना करते हैं। दूसरी कंपनियों को भी इस तरह के प्रोजेक्ट में आगे आना चाहिए। जिससे शहरवासियों को बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर मिल सकें। इसी सीजन में 31 जगहों पर बूथ लगाए जाएंगे इस दौरान एम3एम के प्रेसिडेंट रॉबिन मंगला ने कहा कि एक प्रमुख शहरी केंद्र के रूप में गुरुग्राम के विकास के साथ नागरिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना जरूरी है। इन 31 ट्रैफिक बूथों की स्थापना उसी दिशा में एक प्रयास है, जो शहर के ट्रैफिक प्रबंधन सिस्टम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करेगा और जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी व कुशल संचालन में मदद करेगा। लाइव फुटेज देखी जा सकेगी इन बूथों को प्रमुख कॉमर्शियल इलाकों के पास लगाया गया है, जिससे ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी। यहां लगी निगरानी व्यवस्था से पुलिस आसपास के क्षेत्र की लाइव फुटेज देख सकेगी, जिससे तुरंत कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। यह पहल गुरुग्राम में सतत और सुव्यवस्थित अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में योगदान का हिस्सा है। शहर भर में सभी 31 बूथों को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने का प्रयास ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने बताया कि मॉडर्न बूथ को स्थापित करने के लिए रियल एस्टेट डेवलपर्स एम3एम इंडिया आगे आया है। यह नागरिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सीएसआर के तहत यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। पुलिस की ऑन-ग्राउंड उपस्थिति बढ़ेगी उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की ऑन-ग्राउंड उपस्थिति और कार्य करने की दक्षता को बढ़ाना है। क्योंकि अक्सर भीषण गर्मी में पुलिसकर्मी चौराहे से दूर कहीं पेड़ की छांव तलाशते हैं। उन्होंने बूथ स्थल पर पौधारोपण अभियान भी चलाया, जो नागरिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देता है।
Source link
गुरुग्राम में AC बूथ में बैठेंगे ट्रैफिक पुलिस के जवान:31 प्रमुख चौराहे चिन्हित, पहले मॉडर्न बूथ का उद्घाटन, पेंट्री और वॉशरूम की सुविधा
