Related Posts

जगराओं में घर के गेट पर फायरिंग:बाइक से आए थे हमलावर, पीड़िता बोली- पति विदेश में है, सास ननद के घर गई हैं




जगराओं के गांव रूमी में देर रात एक घर के गेट पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां चलाईं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सुबह घर की महिला ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना सदर के एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह घरेलू कामकाज करती है। उसके पति पिछले लगभग तीन वर्षों से कनाडा में रह रहे हैं। महिला अपने दो बच्चों (करीब 13 साल और साढ़े चार साल) और सास के साथ घर में रहती है। सास 20 दिनों से ननद के घर गई हैं हालांकि, घटना के समय उसकी सास पिछले करीब 20 दिनों से ननद के घर साहनेवाल के नजदीक गांव बौड़े गई हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति को गांव का ही एक व्यक्ति अपने साथ कनाडा ले गया था। वहां कम मजदूरी मिलने या कई बार मजदूरी न मिलने के कारण उसके पति ने लगभग डेढ़ साल पहले उसका काम छोड़ दिया था और अब वह किसी दूसरी जगह काम कर रहे हैं। सुबह उठने पर दिखा गोलियों से पड़े निशान महिला के अनुसार, घटना वाली रात वह अपने दोनों बच्चों के साथ खाना खाने के बाद सो गई थी। रात करीब 2:20 से 2:30 बजे के बीच उन्हें बाहर से पटाखों जैसी तेज आवाजें सुनाई दीं। सुबह उठकर जब उन्होंने घर का मुख्य गेट देखा, तो उस पर गोलियों के निशान थे और करीब छह गोलियां लगने से गेट में छेद हो गए थे। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। फुटेज में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार सुबह के समय घर के मुख्य गेट पर किसी अज्ञात हथियार से सीधे फायर करते और मौके से फरार होते दिखाई दिए। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी महिला ने बताया कि अगर वे उस समय कमरे से बाहर निकलते तो उनकी जान को बड़ा खतरा हो सकता था। फायरिंग से घर का गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार ने पूरे दिन गांव और घर की ओर जाने वाली सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन हमलावरों या मोटरसाइकिल के नंबर के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर महिला के बयानों के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें