Related Posts

गुरुग्राम में स्कूल वैन ने 8 वर्षीय बच्चे को कुचला:अस्पताल ले जाते समय मौत, वैन बैक करते समय हुआ हादसा




गुरुग्राम के भौंडसी इलाके में सुबह के समय एक स्कूल वैन ने आठ साल के बच्चे को कुचल दिया। ड्राइवर वैन को बैक कर रहा था, इसी दौरान वैन टक्कर मारकर वैन उसके ऊपर चढ़ा दी, जिससे बच्चे के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उसे वैन के नीचे से निकाला। हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्लास एक में पढ़ता था पुलिस को दी शिकायत में मूल रू से मेढ़ी सुलेमपुर, जिला अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश निवासी संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वह वर्तमान में गुरुग्राम के श्याम कुंज, मारुति कुंज, भौंडसी में परिवार सहित रहते हैं। उनका बेटा शिवांश त्रिपाठी लेबरनम पब्लिक स्कूल की क्लास एक में पढ़ता था। पिता के पास चॉकलेट लेने जा रहा था सुबह करीब 8 बजे शिवांश स्कूल गया था। स्कूल से घर आने के बाद वह ड्रेस चेन्ज करके मेरे पास मेरे किराना दुकान पर चॉकलेट लेने आया था। वह चॉकलेट लेकर दुकान से घर की और जा रहा था। तभी हमारी गली में एमएस पब्लिक स्कूल की मारुति ईको वैन के ड्राइवर ने तेज रफ्तार ,लापरवाही व गफलत बाजी से अपनी गाड़ी को पीछे की तरफ लाया और बेटे को टक्कर मार दी। सिर और शरीर पर गंभीर चोट जिससे शिवांश वहीं जमीन पर गिर गया और ड्राइवर ने जमीन पर गिरने के बाद भी अपनी गाडी बच्चे पर चढा दी। जिसमे शिवांश के सिर व शरीर में गम्भीर चोट लगी। जिसको काफी खून कान व मुंह से निकलने लगा। वे अपने बेटे को आनन फानन मे इलाज के लिए मेदान्ता अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें