spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में रिटायर मेजर से बदसलूकी का आरोप:ट्रैफिक पुलिस ने दो घंटे रोककर रखा, सीपी से मिले पूर्व सैन्य अफसर, कार्रवाई की मांग




गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस द्वारा गलत चालान काटने और दुर्व्यवहार के मामले में पूर्व सैन्य अधिकारी (रिटायर्ड मेजर) हिमेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। मेजर हिमेंद्र सिंह ने मंगलवार को कई पूर्व सैनिकों के साथ पुलिस कमिश्नर (सीपी) कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की और सेना को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। मेजर हिमेंद्र सिंह के अनुसार, यह घटना तब हुई जब वे अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों के साथ यात्रा कर रहे थे। ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोका और शराब पीने के आरोप में उनका चालान काट दिया। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें और उनके परिवार को लगभग दो घंटे तक परेशान किया। रिटायर मेजर बोले- दुबारा जांच में सामान्य आई रीडिंग रिटायर मेजर हिमेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने खुद को पूर्व सैन्य अधिकारी बताया, तो एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर कहा कि तुम्हारी अफसरगिरी निकाल दूंगा। उन्होंने यह भी बताया कि ब्रीथ एनालाइजर जांच के लिए उन्हें पहले इस्तेमाल की हुई स्ट्रॉ दी गई, जिससे रीडिंग गलत आई। उनकी पत्नी के कहने पर जब नई स्ट्रॉ से दोबारा जांच की गई, तो रीडिंग सामान्य थी, लेकिन इसके बावजूद उनका चालान काट दिया गया। पुलिस कमिश्नर ने दिया निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन इस पूरे मामले पर पुलिस कमिश्नर ने पूर्व सैनिकों को सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मेजर हिमेंद्र सिंह ने मुलाकात के बाद मीडिया को बताया कि कमिश्नर ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने गलत तरीके से किए गए चालान को रद्द करने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही। कमिश्नर ने भविष्य में पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सुधार के लिए विशेष प्रशिक्षण देने का भी भरोसा दिलाया, ताकि किसी भी नागरिक के साथ दुर्व्यवहार न हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles