spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर के वाल्मीकि चौक पर हंगामा, दुकानदारों ने लगाया जाम:चोरी के आरोपियों का मार्केट प्रधान पर हमला; भारी पुलिस बल तैनात




जालंधर के महानगर के भगवान वाल्मीकि चौक पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब चोरी के आरोप में पकड़े गए कुछ युवकों ने मार्केट प्रधान पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई और पुलिस को भारी बल तैनात करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपी फरार हो गए। इसके विरोध में गुस्साए लोगों ने चौक पर धरना देकर जाम लगाया। लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा था नौजवान घटना की शुरुआत तब हुई जब लोगों ने एक नौजवान को चोरियां करते हुए रंगे हाथों काबू किया था। पीड़ित व्यक्ति और बाजार के लोगों का आरोप है कि जैसे ही उस नौजवान को पकड़ा गया, उसने काबू करने वाले व्यक्ति पर ही अचानक हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। लेकिन, स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पुलिस पकड़े गए नौजवान के खिलाफ कोई सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस के इस ढुलमुल रवैए को लेकर लोगों में भारी रोष और गुस्सा देखा जा रहा है। इसी नाराजगी के चलते लोग सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए और इंसाफ की मांग करने लगे। चौक पर लगा भारी जाम, राहगीर परेशान बाजार के दुकानदारों और आम जनता द्वारा चौक पर धरना दिए जाने के कारण भगवान वाल्मीकि चौक और उसके आसपास के रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। इस चक्का जाम की वजह से आने-जाने वाले वाहन चालकों और आम लोगों को भारी मशक्कत और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जितेंद्र ने बताया पूरा घटनाक्रम मामले की पूरी जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी जितेंद्र ने बताया कि मार्केट प्रधान ने खुद दो चोरों को रंगे हाथों काबू किया था। इसके बाद उन्हें काबू करके पुलिस थाना नंबर-4 में ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन आरोपियों ने मार्केट प्रधान के साथ उलझना और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। हमला करने पहुंचे चोरों के अन्य साथी जितेंद्र के अनुसार, जब गाड़ी में काबू किए गए चोरों का विरोध किया गया, तो उनके अन्य साथी भी हथियारों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते उक्त नौजवानों ने मार्केट प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाकर 6-7 हमलावर नौजवानों में से दो को पकड़ भी लिया था। पुलिस की मौजूदगी में फरार हुए आरोपी जितेंद्र ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हैरानी की बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आरोपी नौजवान मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। हमलावर नौजवानों के हाथों में तेजधार हथियार थे, जिससे मार्केट प्रधान की जान को बड़ा खतरा हो सकता था। इसी ढीली पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में अब बाजार के लोग और स्थानीय जनता धरना प्रदर्शन कर रही है और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles