spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में राव इंद्रजीत ने मोदी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां:माजरा एम्स और द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेजी से काम; लोगों को मुफ्त राशन




केंद्रीय राज्य मंत्री और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गुरुग्राम में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के ये 12 साल सुशासन, गरीब कल्याण और विकास को समर्पित रहे हैं। उन्होंने पेशेवरों और उद्योगपतियों के साथ भी संवाद किया, जहां लोगों ने सरकार की उपलब्धियों की सराहना की और कुछ लंबित ससुराल देखना होगा कार्यों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बना केंद्रीय मंत्री ने लोकतंत्र में सरकार और जनता के बीच ऐसे संवाद को आवश्यक बताया। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय देश को खाद्यान्न के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन आज भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बन चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का भी जिक्र किया, जिसके तहत वर्तमान में 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर 9 हजार करोड़ खर्च राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि माजरा में दूसरे एम्स की स्थापना का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त द्वारका एक्सप्रेसवे पर लगभग 9 हजार करोड़ रुपए और गुरुग्राम-सोहना मार्ग परियोजना पर करीब 2 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles