![]()
गुरुग्राम में बुजुर्ग की हत्या कर शव को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्लाइंड मर्डर के इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों ने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को सुनसान स्थान पर ले जाकर आग लगाकर जला दिया था। इससे पहले उन्होंने शव की अंगुली से अंगूठी निकाल ली और उसे एक सुनार को बेच दिया। पुलिस ने ये अंगुठी भी बरामद कर ली है। बुजुर्ग 14 जून को खांडसा गांव से लापता हुआ था। उसके बेटे ने पिता के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। आरोपियों की पहचान विशेष तोमर (उम्र 18 वर्ष) निवासी शामली, जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), मिथुन (उम्र 30 वर्ष) निवासी फकाना, तहसील सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) तथा संदीप (उम्र 41 वर्ष) निवासी तहसील खरखौदा, जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। अचानक लापता हो गए बुजुर्ग सेक्टर-37 थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसका 64 वर्षीय पिता बलराम लापता हो गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचना तंत्र तथा अन्य महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर गहन जांच की गई। बीकानेर टी-प्वाइंट से पकड़े गए आरोपी जांच के दौरान एकत्रित साक्ष्यों एवं तथ्यों से पता चला कि गुमशुदा बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी तथा हत्या के बाद आरोपियों द्वारा साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को सुनसान स्थान पर ले जाकर आग के हवाले कर दिया गया था।पुलिस टीम ने मामले में लगातार जांच, पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन करते हुए वारदात में शामिल आरोपियों को शुक्रवार को बीकानेर टी-प्वाइंट से गिरफ्तार किया। गाली-गलौच से नाराज थे आरोपी पूछताछ में पता चला कि आरोपी मिथुन गुरुग्राम में ऑटो चलवाने का कार्य करता है, जबकि आरोपी विशेष व संदीप पशुपालन का कार्य करते हैं तथा खांडसा क्षेत्र में रहते हैं। आरोपियों ने बताया कि मृतक आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करता था। 12-13 जून की रात को भी मृतक बलराम द्वारा उनके साथ गाली-गलौज की गई थी, जिसके चलते तीनों आरोपियों ने मिलकर मृतक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। डेडबॉडी बाइक पर रखकर 500 मीटर दूर ले गए हत्या करने के बाद आरोपी संदीप व विशेष तोमर ने मृतक के शव को बाइक पर रखकर लगभग 500 मीटर दूर गांव खांडसा स्थित पीछे खाली स्थान पर पहुंचाया तथा साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को आग लगा दी। आरोपियों ने शव के पूरी तरह जल जाने तक वहीं रुककर निगरानी की और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। अंगूठी निकालकर 70 हजार में बेची पुलिस पूछताछ में ये भी पता चला कि आरोपियों ने मृतक के हाथ से अंगूठी निकालकर लगभग 70 हजार रुपये में एक सुनार को बेच दी थी। पुलिस टीम द्वारा अंगूठी बरामद कर ली गई है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी संदीप के खिलाफ हत्या का एक केस सोनीपत तथा आरोपी मिथुन के विरुद्ध मारपीट करने के तहत एक केस जिला गाजियाबाद और एक केस गुरुग्राम में दर्ज है। रिमांड पर लेगी पुलिस पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में प्रयोग साधनों की बरामदगी, अन्य साक्ष्यों की बरामदगी तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके।
Source link
गुरुग्राम में बुजुर्ग की हत्या कर शव जलाया:शव से अंगूठी निकाल कर 70 हजार मे बेची, ब्लाइंड मर्डर में तीन आरोपी अरेस्ट







