गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-39 ने बाइक चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 5 बाइक बरामद की हैं, जिससे पांच मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस इस मामले की बड़े एंगल से जोड़ कर देख रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 को थाना सेक्टर-50 में एक शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 29 मार्च को सेक्टर-49/50 क्षेत्र से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। इस शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। गांव मलूका का रहने वाला है हसीन खान जांच के दौरान, अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने 7 जून को सुभाष चौक के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान पलवल जिले के गांव मलूका निवासी हसीन खान के तौर पर हुई है। पूछताछ में अन्य वारदात भी कबूलीं पुलिस पूछताछ में आरोपी हसीन खान ने गुरुग्राम जिले में बाइक चोरी की चार अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच चोरी की बाइक बरामद की हैं। इन बरामदगियों से जिले में दर्ज 5 बाइक चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पश्चिम बंगाल और गुरुग्राम में तीन केस दर्ज पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हसीन खान का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी के दो मामले और गुरुग्राम में धोखाधड़ी व चोरी का एक केस दर्ज है। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े वाहन चोर गिरोह से जुड़ा है या नहीं।
Source link
गुरुग्राम में बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार:5 मोटरसाइकिल बरामद; पूछताछ में कबूली वारदात, 3 केस पहले से दर्ज
