spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत:8 फीट की दीवार फांद ट्रैक पर पहुंचा; हाथ पर ब्लेड से काटने के निशान




गुरुग्राम में दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। वह लक्ष्मण नगर की तरफ बनाई गई करीब 8 से 10 फीट की दीवार कूदकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। युवक के हाथ पर ब्लेड से नस काटने के निशान मिले हैं, हालांकि ये निशान पूरी तरह से ठीक हो गए थे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे सुसाइड के ख्याल आते थे। मृतक की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है। जीआरपी टीम ने आसपास के लोगों और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। नाला क्रॉस करके लाना पड़ा शव दरअसल लक्ष्मण विहार के पास रेलवे ट्रैक के एक तरफ ऊंची दीवार और दूसरी तरफ गंदा नाला है। ऐसे में दीवार को क्रॉस करके शव लाना मुश्किल था तो जीआरपी जवानों ने शव को स्ट्रेचर पर रखकर गंदा नाला किसी तरह से पार किया। समाचार को लगातार अपडेट कर रहे है…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles