spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:18 जून की सरकारी छुट्‌टी का ऐलान, लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा आज 2 घंटे के लिए फ्री




पंजाब सरकार ने राज्य में 18 जून की छुट्टी घोषित की है। इस दौरन श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान राज्य के सारे सरकारी संस्थान, बोर्ड व कॉर्पोरेशन हाउस में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 29 जून को कबीर जयंती की भी छुट्टी होगी। लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा आज फ्री लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा आज दो घंटे के लिए टोल-फ्री रहेगा। कौमी इंसाफ मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के तहत आज (9 जून) दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक टोल वसूली बंद रखने का ऐलान किया है। कौमी इंसाफ मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे वर्षों से जेलों में बंद सिंह कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। उनका आरोप है कि कैदियों की रिहाई तो दूर, उन्हें पैरोल तक नहीं दी जा रही। इसी के विरोध में और अपनी आवाज दिल्ली तक पहुंचाने के लिए मोर्चा ने यह कदम उठाने का फैसला किया है। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट है। टोल प्लाजा पर किसी भी तरह की अनहोनी से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस की पैनी नजर हर गतिविधि पर रहेगी। कौमी इंसाफ मोर्चा ने साफ कर दिया है कि यह तो सिर्फ एक ट्रेलर है। अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो आने वाले दिनों में आंदोलन भयानक रूप ले लेगा। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि 4 जुलाई को पूरे पंजाब में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। वहीं, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीधे पंजाब के राज्यपाल के घर का घेराव किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles