पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच तेज कर दी है। अब जांच की आंच ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) तक पहुंच गई है। ईडी ने साल 2019 के बाद मंजूर किए गए विभिन्न रिय
.
सूत्रों के अनुसार, एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी तो नहीं की गई और क्या सरकारी देनदारियों तथा फंड के इस्तेमाल में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है। इसी कड़ी में गमाडा के कई विभागों से दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
चंडीगढ़ में पढ़ाने की बजाय मंचों पर एक्टिव JBT टीचर, शिक्षा विभाग ने नौकरी से निकाला

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता और लगातार मिल रही शिकायतों के चलते हल्लोमाजरा हाई स्कूल में तैनात एक जेबीटी शिक्षिका की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। शिक्षिका समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत अनुबंध पर नियुक्त थी। विभाग का कहना है कि कई बार चेतावनी और शोकॉज नोटिस जारी करने के बावजूद उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।
विभागीय सूत्रों के अनुसार शिक्षिका के खिलाफ स्कूल प्रशासन की ओर से शिकायतें भेजी जा रही थीं। आरोप था कि शिक्षिका पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की बजाय अलग-अलग मंचों और गतिविधियों में ज्यादा सक्रिय रहती थी। इससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा था। कुछ मामलों में विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की शिकायतें भी सामने आई थीं। (पढ़ें पूरी खबर)
जगराओं में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, फिरोजपुर-लुधियाना गाड़ी से हादसा

लुधियाना के कस्बा जगराओं में शुक्रवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है। पहचान न होने के कारण शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है।
रेलवे पुलिस के अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें फिरोजपुर से लुधियाना जा रही ट्रेन से हादसे की सूचना मिली थी। ट्रेन जगराओं स्टेशन से रवाना होकर कच्चा मलक के पास पहुंची, तभी एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के सामने आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)







