spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम नें अवैध पानी कनेक्शन काटे:जल संसाधनों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, वैध कनेक्शन लेने की अपील




नगर निगम गुरुग्राम ने पानी की चोरी रोकने और जल वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। गांव बसई में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान निगम की टीम ने अवैध रूप से चल रहे 8 जल कनेक्शनों को मौके पर ही काट दिया। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य जल संसाधनों के दुरुपयोग को रोकना है। अधिकारियों के मुताबिक, अवैध कनेक्शन न केवल नगर निगम को राजस्व का चूना लगा रहे हैं, बल्कि इनके कारण वैध कनेक्शन धारकों को पानी के कम दबाव (Low Pressure) की समस्या का सामना करना पड़ता है। निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नियमों का उल्लंघन कर अवैध कनेक्शन न लें, बल्कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत अधिकृत कनेक्शन ही प्राप्त करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह अभियान केवल बसई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे गुरुग्राम में इसी तरह की औचक कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles