spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम के फार्म हाउस पर जुआ रैकेट का भंडाफोड़:18 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के चिप्स और ताश के पत्ते बरामद




गुरुग्राम जिले में पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-31 की टीम ने भोंडसी क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर छापा मारकर बड़े जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए 18 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने जुए में इस्तेमाल होने वाले 1295 विशेष चिप्स कॉइन, 260 ताश के पत्ते और 3 बड़ी गैंबलिंग टेबल जब्त कीं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जुआ खिलाने के उद्देश्य से यह फार्म हाउस किराए पर लिया पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस पूरे रैकेट का मुख्य मास्टरमाइंड महेश उर्फ मैसी है। उसने जुआ खिलाने के उद्देश्य से यह फार्म हाउस किराए पर लिया था। महेश उर्फ मैसी पर पहले से ही जान से मारने की कोशिश और मारपीट के दो गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कई का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। नरेंद्र पर जुआ अधिनियम के तहत 2 मामले और कैलाश पर फरीदाबाद जिले में जुआ खिलाने के 2 पुराने मामले दर्ज हैं। रैकेट में शामिल अधिकांश आरोपी पलवल के एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि इस रैकेट में शामिल अधिकांश आरोपी पलवल के रहने वाले हैं। ये आसपास के विभिन्न जिलों में सक्रिय होकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान मयंक, सुरेश, सौरभ, दर्शन चौधरी, अंकित अदलक्खा, सुनील, मुकुल, दिनेश, विनीत तनेजा, सौरभ चुघ, वैभव तायल, विशाल गांधी, विकास, बाल गोपाल और कृष्ण तनेजा के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल फार्म हाउस के मालिक से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे ग्राहकों से संपर्क करने के लिए किसी ऑनलाइन ऐप का सहारा ले रहे थे या किसी अन्य माध्यम का। इससे मामले में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles