spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:सीएम सैनी को चेतावनी; 29 अप्रैल को 40वां खालिस्तान डिक्लेयरेशन डे घोषित करें




गुरुग्राम में स्कूल सुरक्षा को लेकर चल रहे डर का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह गुरुग्राम के कई बड़े और नामी स्कूलों को एक बासर फिर से ईमेल से मैसेज करके बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद स्कूल प्रबंधनों और अभिभावकों में हड़कंप मच गया है। ईमेल में कहा गया है कि लाल किले के बाहर पार्किंग में खड़ी कार में बम लगाया गया है। इस ईमेल की सूचना मिलते ही गुड़गांव ही नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस भी हरकत में आ गई और छानबीन शुरू कर दी। स्कूलों में बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ डॉग स्कवायड भेजकर सेनिटाइज कराया गया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में छात्रों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया है। बच्चों को घर भेजा धमकी भरा ईमेल मिलते ही स्कूलों ने तुरंत ‘इमरजेंसी प्रोटोकॉल’ लागू कर दिया। कई स्कूलों ने आनन-फानन में छुट्टी घोषित कर दी है और अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने के लिए कहा गया है। स्कूल के बाहर डरे-सहमे माता-पिता की भारी भीड़ जमा हो गई है। वहीं पुलिस और बम स्क्वायड की टीमें भी स्कूलों में जांच के लिए पहुंच रही हैं। मेल में अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को भी IED से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में लिखा हरियाणा बनेगा खालिस्तान। श्रीराम, एमिटी और दी एचडीएफसी स्कूलों का नाम
जिन स्कूलों को मेल भेजी गई है, उसमें, सनसिटी, श्रीराम, एमिटी और दी एचडीएफसी जैसे बड़े नामी स्कूलों के नाम शामिल हैं। यह मेल सुबह आठ बजकर 33 मिनट पर भेजी गई। हालांकि उस समय बच्चे स्कूलों में पहुंचने शुरू हो गए थे औ क्लास भी शुरू हो गई थी। करीब नौ बजे स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से मेल की जानकारी लगी तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से भेजा ईमेल इस बार भी यह धमकी भरा ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से भेजा गया। ईमेल भेजने वाले ने 29 अप्रैल को 40वां खालिस्तान डिक्लेयरेशन डे घोषित करने की बात कहते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सीधे तौर पर चेतावनी दी है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…………



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles