![]()
गुरुग्राम में सेक्टर-92 स्थित सारे होम्स सोसाइटी में आधी रात के समय शराब पार्टी के बाद हुड़दंग मचाने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेते हुए उनकी फॉरच्यूनर समेत दोनों कारों को इंपाउंड कर लिया है। साथ ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरडब्ल्यूए की तरफ से लिखित शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसी बीच सोसाइटी के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने कड़ा रुख अपनाते हुए हुड़दंगियों को पनाह देने वाले किराएदार को दो दिन के भीतर फ्लैट खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। इसी किराएदार को पहले नोटिस भी दिया गया था। प्रेजीडेंट प्रवीण मलिक ने इसकी पुष्टि की है। देर रात शराब के नशे में मचाया तांडव सारे होम्स आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष प्रवीण मलिक ने कि शनिवार देर रात सोसाइटी में रहने वाले एक किराएदार से मिलने कुछ बाहरी युवक आए थे। इन सभी ने पहले फ्लैट के अंदर बैठकर जमकर शराब पी। इसके बाद आधी रात को सभी युवक सोसाइटी के कॉमन एरिया और कैंपस में नीचे उतर आए और जोर-जोर से हुड़दंग मचाने लगे। फॉरच्यूनर की छत पर डांस किया
आरोपियों ने फॉरच्यूनर के दरवाजे खोलकर तेज आवाज में म्यूजिक बजाया और सभी डांस करने लगे। एक युवक तो कार के बोनट पर चढ़कर हरियाणवीं गाने पर डांस करने लगा। जिसके चलते सोसाइटी के रेजिडेंट्स डर गए और सिक्योरिटी को इस बाबत शिकायत की। रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड्स को बेरहमी से पीटा रात के समय सोसाइटी में शोर-शराबा बढ़ता देख वहां तैनात सिक्योरिटी स्टाफ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने उनसे शांति बनाए रखने और अपने फ्लैट में वापस जाने को कहा। इस बात पर कार सवार युवक भड़क गए और सुरक्षाकर्मियों के साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। जब गार्ड्स ने इसका विरोध किया, तो इन दबंग युवकों ने सिक्योरिटी स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 व्यस्त रहा आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के मुताबिक जब सोसाइटी में मारपीट और हंगामा चल रहा था, तब सुरक्षा और मदद के लिए पुलिस इमरजेंसी नंबर 112 पर लगातार कॉल की गई। हालांकि, काफी देर तक यह नंबर व्यस्त (बिजी) आता रहा, जिससे मौके पर तुरंत पुलिस सहायता नहीं मिल सकी। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि शहर की हाईराइज सोसाइटियों में ऐसे असामाजिक तत्वों की हरकतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिसके कारण सभ्य परिवारों और कानून का पालन करने वाले समाज में डर का माहौल बनता जा रहा है। पहले भी दे चुका है माफीनामा आरडब्ल्यूए ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में साफ किया है कि इस घटना का मुख्य सूत्रधार कोई नया लड़का नहीं, बल्कि वह इससे पहले भी सोसाइटी के भीतर इसी तरह की आपत्तिजनक गतिविधियों को अंजाम दे चुका है। पिछली बार पकड़े जाने पर उसने आरडब्ल्यूए के सामने लिखित में माफीनामा दिया था और उस पर जुर्माना भी लगाया गया था। लेकिन आदतों में सुधार न होने के कारण इस बार सोसाइटी ने उसे बिल्कुल भी बख्शने के मूड में नहीं है और मकान मालिक के जरिए उसे दो दिन में घर खाली करने का नोटिस थमा दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सारे होम्स सोसाइटी में शराब पीकर हुड़दंग मचाने और सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंग युवक डांस करते और सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं।
इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर बढ़ते आक्रोश और आरडब्ल्यूए की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने गाड़ियां जब्त की, कानूनी कार्रवाई शुरू इस पूरे मामले पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों की तरफ से सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों की गाड़ियों (फॉर्च्यूनर) को जब्त कर लिया गया है। कानून का उल्लंघन करने वाले और मारपीट में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने और सोसाइटियों की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
Source link
गुरुग्राम की सोसाइटी में हुड़दंग करने वालों पर एक्शन:फॉरच्यूनर के बोनट पर डांस किया, विरोध करने पर सिक्योरिटी गार्ड से हाथापाई, दो कार इंपाउंड







