spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में होगा आज हाई कैलिबर बम ट्रायल:2 घंटे घरों से बाहर न निकलें, TBRL की एडवाइजरी, मंदिर-गुरुद्वारों से करवाई मुनादी




पंचकूला के रामगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) रेंज में आज हाई कैलिबर बम का ट्रायल किया जाएगा। इसके मद्देनजर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने आस-पास के गांवों के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है. यह सैन्य परीक्षण 31 मई यानि आज सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच किया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल ट्रायल के मुख्य गवाह भारतीय वायुसेना (Air Force HQ) के कई उच्च अधिकारी और वैज्ञानिक होंगे, जिनकी सीधी देखरेख में यह पूरा ऑपरेशन चलाया जाएगा। 1.5 KM ऊपर तक उड़ेंगे बम के टुकड़े TBRL की तरफ से पंचकूला के डिप्टी कमिश्नर (DC) को भेजी गई आधिकारिक चिट्ठी के मुताबिक, यह बम ट्रायल बेहद शक्तिशाली क्षमता वाला है। धमाका होने के बाद बम के फटने से निकलने वाले छर्रे आसमान में करीब डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकते हैं। वहीं, जमीन पर ब्लास्ट वाले पॉइंट से चारों तरफ 2 किलोमीटर के दायरे में ये टुकड़े फैलने की आशंका है।
ये गांव घोषित हुए ‘स्प्लिंटर डेंजर जोन’
बम के छर्रों के सीधे खतरे को देखते हुए 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले दो मुख्य गांवों को ‘स्प्लिंटर डेंजर जोन’ घोषित किया गया है। इनमें गांव भानू और गांव बिल्ला का नाम शामिल है। इसके अलावा, लेटर की कॉपियां असरेवाली, नाग्गल, मोगीचंद, किशनगढ़, टीएमवी कॉलोनी, रामगढ़ और नजदीक के आईटीबीपी (ITBP) कैंप को भी भेजी गई हैं, ताकि वहां के लोग और सुरक्षाकर्मी भी पूरी तरह सतर्क रहे। 1968 में स्थापित हुई थी TBRL टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) की स्थापना वर्ष 1968 में चंडीगढ़ में की गई थी। हालांकि इसकी मुख्य प्रयोगशाला चंडीगढ़ में है, जबकि करीब 5 हजार एकड़ में फैली इसकी फायरिंग रेंज पंचकूला के रामगढ़ क्षेत्र में स्थित है। मिसाइल और विस्फोटक तकनीक पर करती है रिसर्च TBRL रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की महत्वपूर्ण प्रयोगशालाओं में शामिल है। यहां हाई एक्सप्लोसिव, शॉक वेव, ग्राउंड ब्लास्ट, फ्रेगमेंटेशन, लेथैलिटी स्टडी और आधुनिक हथियारों के परीक्षण पर रिसर्च की जाती है। प्रयोगशाला ने पृथ्वी, आकाश और त्रिशूल मिसाइलों के वारहेड के प्रदर्शन परीक्षण भी किए हैं। इसके अलावा नए विस्फोटक संयोजन, शैप्ड चार्ज वारहेड और आधुनिक हथियार प्रणालियों के डिजाइन डेटा विकसित करने का कार्य भी यहां किया जाता है



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles