Related Posts

गुरुग्राम की सड़कों पर NSUI के काफिले का हुड़दंग:साइबर सिटी की मुख्य सड़क पर खड़ी की महंगी गाड़ियां, कारों पर खड़े होकर वीडियो बनाया




गुरुग्राम में सबसे हाई-प्रोफाइल और कॉर्पोरेट हब ‘साइबर सिटी’ में लग्जरी गाड़ियों के एक बड़े काफिले ने बीच सड़क पर ट्रैफिक रोककर जमकर हुड़दंग किया। थार, फॉर्च्यूनर और ओपन जीप जैसी महंगी गाड़ियों के इस काफिले की वजह से काफी समय तक जाम की स्थिति रही। हैरान करने वाली बात यह है कि इन सभी गाड़ियों पर नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया ( NSUI) के छात्र नेता हितेश गुलिया के पोस्टर और बैनर लगे हुए थे। यह घटना पिछले सप्ताह की बताई जा रही है, लेकिन इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह नियम-कानूनों को ताक पर रखकर सरेआम पॉश एरिया की सड़क को ब्लॉक किया गया। गाड़ियों के ऊपर खड़े होकर युवक शोर-शराबा कर रहे थे और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। डीएलएफ का सिक्योरिटी सिस्टम असहाय गुरुग्राम का यह वही इलाका है जहां बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दफ्तर हैं और यहां डीएलएफ द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने का दावा किया जाता है, लेकिन इस ‘हुड़दंग’ के दौरान डीएलएफ का सिक्योरिटी सिस्टम भी कहीं नजर नहीं आया। राजनीतिक रसूख के आगे प्रशासन नतमस्तक
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रसूखदार नेताओं के नाम पर गुरुग्राम की सड़कों को बंधक बना लिया गया है। आम आदमी को मिनटों का सफर तय करने में घंटों लग जाते हैं, लेकिन मौके पर ट्रैफिक पुलिस या डीएफएल सिक्योरिटी का कोई भी जवान नजर नहीं आया। सवाल उठाया जा रहा है कि गुरुग्राम में ‘VVIP कल्चर’ के नाम पर किसी को भी सड़क रोकने की इजाजत है। क्या राजनीतिक रसूख के आगे प्रशासन नतमस्तक है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं
वीडियो वायरल होने के कई घंटों बाद भी गुरुग्राम पुलिस की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। न तो गाड़ियों के नंबरों के आधार पर चालान काटे गए हैं और न ही सार्वजनिक संपत्ति और रास्ते को बाधित करने के आरोप में कोई FIR दर्ज हुई है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि साइबर सिटी जैसी जगह पर, जहां हर मोड़ पर CCTV कैमरे लगे हैं, वहां इस तरह का शक्ति प्रदर्शन कानून व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान लगाता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें