spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम एक्सीडेंट में केबिन में फंसा ट्रक ड्राइवर:आसपास के लोगों ने खींचकर निकाला बाहर; हादसे का कारण स्पष्ट नहीं




गुरुग्राम के वाटिका चौक के पास रविवार तड़के करीब 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। टाटा प्रिमंती बिल्डिंग के पास हुए इस हादसे में एक ड्राइवर ट्रक के अंदर बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहत दल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और ड्राइवर केबिन में फंसा हुआ था। लोगों ने खींचकर ड्राइवर को निकाला बाहर आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक को खींचकर ड्राइवर को बाहर निकाला जा सका। इसके तुरंत बाद एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई, जिसने घायल ड्राइवर को बिना देरी के प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है राहत की बात यह रही कि गंभीर चोटें आने के बावजूद ड्राइवर की जान बच गई। उसे शरीर पर कुछ चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। समय पर शुरू हुए राहत और बचाव कार्य से एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि यह हादसा तेज रफ्तार या ट्रक पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles