spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरदासपुर में घर में सिलेंडर ब्लास्ट से अफरातफरी:2 बच्चों सहित 6 लोग झुलसे; लोगों ने घायलों को अस्पताल में करवाया भर्ती




गुरदासपुर के हनुमान चौक के पास स्थित एक घर के भीतर एलपीजी सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 2 मासूम बच्चों, उनके माता-पिता सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। गनीमत यह रही कि एक नागरिक ने सही समय पर मौके पर पहुंचकर सूझबूझ दिखाई, जिससे आग पर काबू पा लिया गया और सिलेंडर फटने से होने वाला एक और बड़ा विनाशकारी हादसा टल गया। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए गुरदासपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ही परिवार के कई लोग झुलसे
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में झुलसने वाले प्रमुख लोगों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। इनमें, पति-पत्नी इंद्र (31) और अनु (28) के अलावा के दो बच्चे दिव्यांश (4 साल) और युवराज (6 साल) शामिल हैं। इसके अलावा, पिंटू कुमार (35), राजा कुमार (20) को अस्पताल में भर्ती किया गया है। विजय की सूझबूझ से बुझी आग
घटना के समय मौके पर मौजूद चश्मदीद विजय ने बताया वह हनुमान चौक की गली से बाहर निकल ही रहा था, तभी उसने लोगों को अंदर आग लगने का शोर मचाते हुए सुना। अंदर अपनी दुकान और मकान होने के कारण वह तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचा। जब दौड़कर अंदर पहुंचा, तो शुरुआत में सामने सब ठीक-ठाक लगा। लेकिन जैसे ही उसने दूसरी तरफ नज़र दौड़ाई, तो अंदर किचन के पास सिलेंडर के अगले हिस्से (रेगुलेटर/नोजल) में तेज़ आग धधक रही थी। उसने बिना वक्त गंवाए पास ही उपलब्ध पंप (अग्निशामक उपकरण) उठाया और उसकी मदद से आग को पूरी तरह बुझा दिया। हाथ-पैर झुलसे, अस्पताल में इलाज जारी
विजय के अनुसार, आग की चपेट में आने के कारण पीड़ितों के हाथ और पैर काफी झुलस गए हैं। हादसे के तुरंत बाद हनुमान चौक के आस-पड़ोस के लोग और परिजनों ने भारी सक्रियता दिखाई। सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से गुरदासपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं राहत की बात यह रही कि आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे कोई जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं। आग लगने के सटीक कारणों का अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा गैस लीकेज की वजह से हुआ या किसी अन्य तकनीकी खराबी के कारण।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles