spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुमला में दो सहेलियों से तीन युवकों ने किया गैंगरेप:आरोपियों में से एक था ब्वॉयफ्रेंड; पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, एक फरार




गुमला सदर थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। यह घटना रविवार देर रात की है, जब पालकोट और सिसई थाना क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू की। जानकारी के अनुसार, पीड़िताओं में से एक युवती की दोस्ती आरोपियों में से एक युवक से थी। युवक ने उसे घूमने के बहाने गुमला बुलाया। युवती अपनी सहेली को साथ लेकर आई, जबकि आरोपी भी अपने एक दोस्त को लेकर आया। दोनों आरोपी अपनी-अपनी बाइक से युवतियों को सिसई इलाके में घुमाने ले गए। शाम ढलने के बाद उन्होंने बीयर खरीदी और जबरन युवतियों को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उनके साथ रेप किया। इसी दौरान एक पीड़िता किसी तरह भागने में सफल रही और पास के पुआल में छिपकर अपनी जान बचाई। उसने अपने परिजनों को लोकेशन भेजकर घटना की जानकारी दी। इधर, दूसरी पीड़िता के साथ दुष्कर्म जारी रहा। भागी हुई युवती के छिपने के बाद एक आरोपी दूसरे के पास पहुंचा और दोनों ने तीसरे युवक को भी बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर दूसरी पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गिरफ्तार युवकों में से एक डुमरडीह पंचायत और दूसरा असनी नकटीटोली का निवासी बताया जा रहा है। फरार तीसरे आरोपी की हाल ही में शादी तय हुई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles