![]()
गुरुग्राम पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी गिरोह के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से जिले में ई-रिक्शा चोरी के 24 मामले सुलझ गए हैं और आरोपियों के कब्जे से कुल 25 बैटरियां बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद की गई, जिसमें एक व्यक्ति ने अपना ई-रिक्शा चोरी होने की सूचना दी थी। मामले की जांच के दौरान, गुरुग्राम पुलिस ने पहले ही गिरोह के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था। इनकी पहचान शिवम (निवासी खैर नगर, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश) और रवि (निवासी गांव तरियार, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई थी। यूपी के रहने वाले आरोपी बता दे कि शिवम को 9 जनवरी को राजीव नगर से और रवि को 11 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने 6 अप्रैल को इस गिरोह के तीसरे आरोपी श्याम सिंह (25 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया। श्याम सिंह उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के जलालपुर गांव का निवासी है। नशे का है आदी पुलिस के अनुसार, श्याम सिंह इस गिरोह का एक सक्रिय सदस्य है और नशे का आदी है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर पहले इलाके की रेकी करते थे। मौका मिलते ही वे ई-रिक्शा चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद वे ई-रिक्शा से बैटरियां निकालकर बेच देते थे, जिससे मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल वे नशे के लिए करते थे। आरोपी ने 24 वारदाते कबूल की पूछताछ के दौरान आरोपी ने गुरुग्राम जिले में ई-रिक्शा चोरी की 24 अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 25 ई-रिक्शा बैटरियां बरामद की हैं, जो चोरी की गई थीं। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
Source link
गुरुग्राम पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार:ई-रिक्शा की 25 बैटरियां बरामद, 24 वारदातें कबूली, दो पहले पकड़े गए







