spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गर्लफ्रेंड के लिए मर्डर कर बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड:हरियाणा में मरने से पहले वीडियो बनाया; बोला- जिंदगी में कभी प्यार मत करना




हरियाणा में हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र में गैबीपुर नहर पर एक युवक रवि ने सुसाइड कर लिया है। युवक का नाम रवि है जिसका नाम शनिवार को हुए विष्णु हत्याकांड से जुड़ा है। पुलिस रवि की तलाश ही कर रही थी कि उसकी शव जींद जिले के उचाना क्षेत्र में एक पेड़ से लटका मिला है। मरने से पहले रवि ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह सुसाइड की बात कर रहा है और गर्लफ्रेंड के लिए जान देने की बात कह रहा है। हालांकि वीडियो में रवि ने गर्लफ्रेंड और उसके पति का नाम नहीं बताया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि रवि की गर्लफ्रेंड का पति विष्णु है या उसका दोस्त पारस है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शनिवार को चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी थी इससे पहले शनिवार शाम बरवाला क्षेत्र स्थित गैबीपुर नहर पर गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी विष्णु और उसका साथी पारस गाड़ी धोने गए थे। इसी दौरान तीन युवकों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया था। हमले में विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पारस गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर मुख्य आरोपी के रूप में प्रभुवाला निवासी रवि की तलाश शुरू की थी। पुलिस रवि के दोस्तों की भी तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर अपलोड की वीडियो इसी बीच रविवार को सोशल मीडिया पर रवि का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने वारदात के पीछे निजी रंजिश और प्रेम-प्रसंग से जुड़े कारण होने का दावा किया। वीडियो में उसने कहा कि वह एक युवती से प्रेम करता था और उसके अनुसार पारस उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था और कई बार उसका रास्ता रोकता था। उसने दावा किया कि इसी विवाद के चलते उसने नहर पर दोनों पर हमला किया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। वीडियो के अंत में उसने आत्महत्या करने की बात भी कही और अपनी लोकेशन उचाना क्षेत्र के पास बताई। कहा कि, जिंदगी में कभी प्यार मत करना…। उकलाना रेलवे लाइन के पास मिला शव इसके कुछ समय बाद उचाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के समीप एक पेड़ से रवि का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही आत्महत्या और हत्या दोनों मामलों की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles