Related Posts

खुद को कुंवारा बताकर शादी करने वाले काबू:मुज्जफरनगर से पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई,2 बच्चों का है पिता,महिला की ली थी- न्यूड फोटो




पंजाब के लुधियाना में एक शादीशुदा व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बताकर महिला से शादी कर ली और उसके गहने और पैसे लेकर फरार हो गया। उसने महिला की कई अर्ध-नग्न तस्वीरें लेकर उसे ब्लैकमेल भी किया और तीन साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाए। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने करीब एक महीने पहले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आज मुज्जफरनगर पुलिस की मदद से लुधियाना पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपी का पुलिस को 3 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। आरोपी की पहचान परहित कुमार सिंघल है। पीड़ित महिला ने प्रशासन से मांग की है कि उसके आरोपी पति के परिजनों पर भी FIR दर्ज की जाए। आरोपी की अगली पेशी 18 अप्रैल को है। पुलिस आरोपी से रिमांड दौरान पूछताछ करेगी कि वह अब तक कितनी महिलाओं को ठगी का शिकार बना चुका है। महिला से 3 साल पहले हुई आरोपी की मुलाकात
दरअसल, महिला के पति की मृत्यु वर्ष 2021 में हो गई थी। इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ लुधियाना में रहने लगी। तीन साल पहले एक फंक्शन के दौरान उसकी मुलाकात हरियाणा के पानीपत में आरोपी से हुई। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया और धीरे-धीरे महिला से नजदीकियां बढ़ाईं। आरोपी पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता है, लेकिन उसने यह बात महिला से छिपाई। वो तीन साल रिलेशन में रहा और जुलाई 2023 में एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वो अलग-अलग बहाने बनाकर और ब्लैकमेल कर महिला से पैसे और गहने लेता रहा और बाद में फरार हो गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में कई जगह छापेमारी की जा रही है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…
शादी के बाद धोखा दिया, ब्लैकमेल कियाः लुधियाना में 4 महीने बाद थाना जोधेवाल की पुलिस एक महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत जांच के बाद मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उसने महिला के साथ धोखाधड़ी, ब्लैकमेल और नशीला पदार्थ दिया है। पीड़िता ने 15 नवंबर 2025 को शिकायत दर्ज करवाई थी। कुंवारा बताकर नजदीकियां बढ़ाईः पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी प्रोहित कुमार सिंघल ने खुद को कुंवारा बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। जबकि वह पहले से शादीशुदा था। आरोप है कि उसने महिला के साथ रिलेशन में रहकर शारीरिक संबंध बनाए। अर्ध-नग्न तस्वीरों को दिखाकर किया ब्लैकमेलः इतना ही नहीं, आरोपी ने पासपोर्ट की अर्जी में भी पीड़िता को अपनी पत्नी बताया और उससे पैसे भी लिए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि शादी के बाद खींची गई महिला की अर्ध-नग्न तस्वीरों को दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। नशीली दवाईयां खिलाईः पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे नशीली दवाएं दीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 376, 420 IPS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। बिजनेस में घाटे का हवाला देकर ठगा पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे बिजनेस में घाटे का हवाला देकर राजस्थान के अलवर में नया काम शुरू करने के लिए 8-10 लाख रुपये और लिए। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसे नशीली दवाएं दीं, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी के बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल किया और घर से 3 लाख रुपये नकद, 12 तोले सोना व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे धोखे में रखा और जान से मारने की धमकी भी दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें