Related Posts

रोपड़ में दो स्नेचर गिरफ्तार:महिला टीचर का पर्स छीनकर हुए थे फरार, मोबाइल बरामद, बाइक जब्त




रोपड़ जिले में एक अध्यापिका से पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि यह कार्रवाई एसएचओ सिटी रूपनगर पवन कुमार के नेतृत्व में की गई। बता दे कि यह घटना 16 अप्रैल को हुई थी। एक अध्यापिका स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं, तभी एक नकाबपोश युवक ने उनका पीछा किया और पर्स छीनकर अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया। मामले में थाना सिटी रूपनगर में केस दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के किया गिरफ्तार एसएचओ पवन कुमार के निर्देशों पर पुलिस ने तकनीकी साधनों की मदद से जांच आगे बढ़ाई और 19 अप्रैल को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनवीर सिंह उर्फ मनी और दविंदर सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया है। एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि मामले में आगे की पूछताछ जारी है और अन्य खुलासों की भी संभावना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें